ताज़ा ख़बर

खेलने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए ब्रेस्ट को छोटा करा दिया

रोम। 22 साल की रोमानियन टेनिस प्लेअर सिमोना हैलेप। 17 साल की उम्र में ही उनके ब्रेस्ट का साइज बहुत बढ़ गया था। इस कारण शॉट लगाते समय उनके हाथ खुलकर नहीं चल पाते थे। अपने खेल में सुधार के लिए सिमोना हैलेप ने उठाया दिलेरी भरा कदम और आज हैं नंबर तीन की महिला टेनिस खिलाड़ी। स्पोर्ट्स स्टार अपने खेल में सुधार के लिए जाने क्या-क्या करते रहते हैं। 22 साल की रोमानियन टेनिस खिलाड़ी सिमोना हैलेप ने तो अपने खेल में सुधार के लिए ऐसा काम कर डाला, जिसके विपरीत तमाम महिलाएं सोचती रहती हैं। सिमोना ने अपने बड़े साइज के ब्रेस्ट को सर्जरी से छोटा करवा लिया। उनका कहना है कि बड़ा फिगर खेल में बाधा बन रहा था। इससे बॉल पर रिएक्शन टाइम में दिक्कत होती थी और उसका हाथ खुलकर नहीं चल पाता था। देखा भी गया कि फिगर का साइज कम होने के बाद से उनके खेल में सुधार हुआ है। इस बार विंबलडन प्रतियोगिता के लिए उन्हें तीसरी वरीयता दी गई है। प्रतियोगिता में उनकी रैंकिंग रूस की मारिया शारापोवा से ऊपर रखी गई है। सिमोना ने कम उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। कम उम्र में ही उनका फिगर काफी बढ़ गया था। सिमोना का कहना है कि बढ़े फिगर की वजह से हाथ उतने कंफर्ट होकर नहीं चलते थे। उनका रिएक्शन टाइम उनकी क्षमता से कम रहता था। रोज की दिनचर्या में भी ऐसी अड़चन आने से वह परेशान हो गईं थीं। ऐसे में उन्होंने ब्रेस्ट साइज कम करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने जब यह बात अपने दोस्तों और परिजनों से बताई तो लोगों को आश्चर्य हुआ। उनका कहना था कि महिलाएं साइज बढ़ाने के लिए पता नहीं क्या-क्या करती हैं और तुमने यह निर्णय लिया है। हालांकि सिमोना ने सर्जरी करवा ली। उसके बाद से उनके खेल में लगातार सुधार होता गया। पिछले यूएस ओपन में सिमोना चौथे राउंड तक और ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंची थीं। सिमोना का कहना है कि वह विश्वास से लबरेज हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह इस विंबलडन में अच्छा करेगी और अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीतेगी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: खेलने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए ब्रेस्ट को छोटा करा दिया Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in