ताज़ा ख़बर

01 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलेगा सपा का सदस्यता अभियान

लखनऊ। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि पार्टी का सदस्यता अभियान 01 जुलाई से 30 सितम्बर,2014 तक प्रारम्भ होने जा रहा है। इस अवधि में पार्टी के प्रारम्भिक और सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। 01 जुलाई से सदस्य बनाने का कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न होगा। पार्टी के संविधान की धारा 5 (ग) के अनुसार तीन वर्ष की अवधि समाप्त होने के बाद पुनः सदस्यता अभियान चलाया जाता है। स्मरणीय है कि वर्ष 2011 में 01 जुलाई से 31 अक्टूबर,2011 तक सपा के एक लाख दस हजार सक्रिय सदस्य बने थे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गांवो व मोहल्लों में सम्पर्क कर प्रारम्भिक सदस्य बनाने के लिए कहा है। इस सदस्यता अभियान को क्षेत्रीय विधायक,पूर्व विधायक, विधान सभा के प्रत्याशी तथा विधान सभा अध्यक्ष सम्मिलित उत्तरदायित्व के साथ चलाएगें। बड़े-बड़े गांवो और मुहल्लों में शिविर लगाकर सदस्य बनाने का कार्य होगा। ब्लाकवार कार्यक्रम बनाकर हैण्डबिल छपवाकर बंटवाए जायेगें ताकि इस सदस्यता अभियान का अच्छा प्रचार हो सके। सदस्यता बहियां प्रदेश कार्यालय से 30 जून,2014 तक जिला/महानगर अध्यक्ष प्राप्त करेगें और सक्रिय सदस्य बनाने के इच्छुक जिला कार्यालयों से सदस्यता बही और सक्रिय सदस्यता फार्म ले सकेगें। सपा के संविधान के अनुसार 50 प्रारम्भिक सदस्य बनाने वाले को सक्रिय सदस्य माना जाता है। प्रारम्भिक सदस्यता शुल्क 10 रूपए है। सक्रिय सदस्यता के लिए 500 रूपए का शुल्क जमा करना होगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ से कम से कम एक सक्रिय सदस्य अवश्य बनाया जाएगा। इस तरह प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 300 सक्रिय सदस्य बनाने का न्यूनतम लक्ष्य रखा गया है। पार्टी नीति के अनुसार संगठन तथा विभिन्न चुनावो में सक्रिय सदस्य ही प्रत्याशी हो सकते हैं। राज्य कमेटी, जिला/महानगर कमेटी, प्रकोष्ठो की जिला/महानगर कमेटी, विधान सभा प्रकोष्ठो की कमेटी के सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों, सॉसदों,पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। सक्रिय सदस्यता की सूची और सदस्यता शुल्क की पूरी धनराशि बैंक ड्राफ्ट द्वारा प्रदेश कार्यालय में 15 अक्टूबर,2014 तक जमा होगी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलेगा सपा का सदस्यता अभियान Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in