ताज़ा ख़बर

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर है सपा सरकारः राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार के गठन के साथ ही प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लिया था। इसकी पूर्ति के लिए उन्होंने प्रदेश के विकास की समग्र और समावेशी योजनाओं को अमली जामा पहनाना शुरू किया। इसमें जहॉ अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ावा दिया गया वहीं उन समस्याओं पर भी ध्यान खींचा गया जो हमारे जनजीवन को प्रभावित करती हैं। दरअसल मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में जनहित और जनसुविधाएं रही हैं और समाज के गरीबों, वंचितों तथा पिछड़ों-अल्पसंख्यकों के उत्थान के प्रति वे विषेशतया संवेदनशील रहते हैं। उनका लोकतांत्रिक व्यवहार सभी को आकर्षित करता है। इस आचरण के चलते ही उन्होंने कालीदास मार्ग को मुख्यमंत्री बनने के दिन से ही सार्वजनिक प्रयोग के लिए खोल दिया था। जबकि पूर्ववर्ती बसपा मुख्यमंत्री के समय वहां किसी का भी आना-जाना प्रतिबंधित था। प्रदेश को पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है। जो शिष्ट, सौम्य और सर्वसुलभ है। उनमें किसी के प्रति द्वेष नहीं है। विपक्षियों के लिए भी उनके मन में सम्मान का भाव रहता है जिसकी प्रशंसा विधानसभा में विपक्षी नेताओं ने की है। मुख्यमंत्री की जनसामान्य को प्रभावित करने वाली प्राकृतिक घटनाओं और स्थितियों पर भी नजर रहती है। पर्यावरण और प्रदूषण उनकी चिंता के मुख्य विषय हैं। पशु-पक्षियों एवं अन्य जन्तुओं को उचित वातावरण मिले, यह उनकी इच्छा रहती है। इसीलिए मूक जानवरों के प्रति भी उनका व्यवहार बहुत संवेदनशील रहता है। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के कामों में वे गहरी रूचि रखते हैं। इस सम्बन्ध में उन्होंने काफी योजनाएं बनाई हैं। ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के प्रति वे हमें सचेत करते रहते हैं। पौधारोपण पर वे विशेष बल देते हैं क्योंकि प्रकृति से छेड़छाड़ से बाढ़ भूस्खलन और ऋतु चक्र में बदलाव का सामना करना पड़ता है। समाजवादी आन्दोलन के महानायक डा.लोहिया नदियों की साफ सफाई और उनकी पवित्रता बनाए रखने पर विशेष जोर देते थे। मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में नदियों के तटों के सौदर्यीकरण पर ध्यान दिया था और अखिलेश यादव भी नदियों की स्वच्छता तथा उसके परिक्षेत्र को सुन्दर बनाने में रूचि ले रहे हैं। गंगा-यमुना इस प्रदेश की जीवन दायिनी नदियॉ हैं। प्रदेश सरकार चाहती है कि गंगा का सांस्कृतिक स्वरूप, सामाजिक प्रयोजन एवं पवित्रता बनी रहे। इस संबंध में केन्द्र से भी आवश्यक मदद लेने में परहेज नहीं होगा। यह कैसा सार्वजनिक वातावरण बनता जा रहा है जहां पूर्वाग्रह से ग्रस्त शब्दों की अनर्थक व्याख्या की जा रही है। लोकतंत्र की अपनी कुछ मर्यादा और नैतिकता होती है। विपक्ष भी लोकतंात्रिक मर्यादाओं से बंधा है। इसलिए उसे भी सरकार और इसके मुखिया के बारे में अनर्गल टीका टिप्पणी करने से बचना चाहिए। यह भी एक रिकार्ड है कि मुख्यमंत्री ने दो वर्ष में ही पॉच साल के तमाम चुनावी वायदे पूरे कर दिए हैं।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर है सपा सरकारः राजेन्द्र चौधरी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in