आगरा। सपा ने मंगलवार को मिशन लोकसभा का आगाज कर दिया। जनसभा में राज्यमंत्री शाहिद मंजूर ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की। सपा पर गुंडाराज का ठप्पा लगा रहे विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अब तो कहीं गुंडाराज नहीं है, परंतु पिछली बसपा सरकार में जरूर गुंडीराज था।
सपा कार्यालय पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि विपक्षी सपा शासन में गुंडाराज होने के आरोप लगाते हैं। परंतु सरकार बनने के 13 महीने बाद भी सपा कार्यकर्ताओं की छवि पर कोई दाग नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते पकड़ा गया हो, तो वे राजनीति छोड़ देंगे। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद भी शहर में विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने पर पूर्व ऊर्जा मंत्री को जिम्मेदार बताया और जल्द सुधार की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह घोटाले में लिप्त है और भाजपा का राम नाम का कार्ड फेल हो गया है। जनता अब सपा के साथ है। जनसभा को लघु उद्योग निगम के चेयरमैन शिव कुमार राठौर, फतेहपुर सीकरी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र सिंह, आगरा लोकसभा सीट की प्रत्याशी सारिका बघेल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने भी संबोधित किया। (साभार)
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।