ताज़ा ख़बर

महाराजगंज का उपचुनाव तय करेगा भविष्य : प्रभुनाथ

महाराजगंज (सिवान), एनएफए। महाराजगंज लोकसभा उपचुनाव का परिणाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का भविष्य तय करेगा। उक्त बातें पूर्व सांसद एवं राजद नेता प्रभुनाथ सिंह ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित अखिलेश सिंह के आवास पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि इस चुनाव पर देश की नजर टिकी हुई है। सिंह ने कहा कि आठ वर्ष की इस सरकार में शिक्षा के स्तर में गिरावट आयी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है। खासकर त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों को जो अधिकार मिलना चाहिए वह नहीं मिला है। श्री सिंह ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के साथ सरकार अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का बिहार में कोई वजूद नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि महाराजगंज क्षेत्र के एक-एक लोगों से उनका व्यक्तिगत संबंध हैं। उनके सुख-दुख को जानने- समझने आये हैं। इस अवसर पर प्रखंड राजद अध्यक्ष श्यामदेव यादव, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अजय मांझी, राजद नेता हेमनारायण प्रसाद, अरविंद गुप्ता, मुखिया लालबाबू यादव, पूर्व मुखिया कयामुद्दीन खां,पशुपति सिंह, अखिलेश सिंह, मुखिया शेषनाथ सिंह, आलोक सिंह,कामाख्या सिंह, सुभाष सिंह, प्रमुख राजकुमार भारती उपस्थित थे। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: महाराजगंज का उपचुनाव तय करेगा भविष्य : प्रभुनाथ Rating: 5 Reviewed By: Vinay