ताज़ा ख़बर

बिहार भाजयुमो की कार्यसमिति में कई नए-पुराने चेहरे

पटना, एनएफए। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जम्बो साइज प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है, जिसमें अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा समेत कुल 166 नाम शामिल हैं। नई कार्यसमिति में पटना नगर निगम के उप महापौर रूप नारायण मेहता सहित आधा दर्जन उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, 4 प्रवक्ता, 3 मीडिया प्रभारी समेत कुल 40 सदस्य शामिल हैं। हालांकि कोषाध्यक्ष तक को ही राजनीतिक कार्यकर्ता पदाधिकारी मानते हैं। आरोप है कि इनमें से 7 लोग पटना जिला के व तीन वैशाली जिला के हैं। 19 लोगों को क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया है। इनके अतिरिक्त 72 कार्यसमिति सदस्य, 25 विशेष आमंत्रित सदस्य तथा विधायक नितिन नवीन सहित 10 स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। नई कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही संगठन के भीतर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। आरोप लग रहा है कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अधिकांश नजदीकी लोगों का इस बार पत्ता साफ हो गया है। पद पाने में बड़े नेताओं के नजदीक के लोगों को प्राथमिकता दी गई है। आम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: बिहार भाजयुमो की कार्यसमिति में कई नए-पुराने चेहरे Rating: 5 Reviewed By: Vinay