ताज़ा ख़बर

बिश्वास : संजय कुमार झा अध्यक्ष और चन्द्रशेखर सिंह बने महासचिव

भुवनेश्वर। होटल आर्या पैलेस जनपथ अशोक नगर में भुवनेश्वर की ओडिशा सरकार से पंजीकृत सामाजिक कल्याण संस्था बिश्वास ने अपना एजीएम बुलाया जिसका आरंभ राष्ट्रगान से हुआ। विगत सत्र के दौरान संस्था से जुड़े दो सदस्यों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। विगत सत्र के अध्यक्ष संजय कुमार ने स्वागत की औपचारिकता पूरी की जबकि विगत सत्र के महासचिव चन्द्रशेखर सिंह ने विगत सत्र के आय-व्यय का व्योरा प्रस्तुत करते हुए सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। नये सत्र के लिए मनोनीत चुनाव अधिकारी अशोक पाण्डेय ने नये सत्र के अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी के नामों के प्रस्तावकों तथा उनके समर्थकों आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए नयी कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की। जिसके तहत सर्वसम्मति से पुन: संजय कुमार झा अध्यक्ष चुने गये जबकि पुन: महासचिव बने चन्द्रशेखर सिंह। उपाध्यक्ष बने अजय बहादुर सिंह, संगठन सचिव बने भूषण सिंह और कोषाध्यक्ष बने किसलय कुमार। संयुक्त सचिव बने निसांत सुमन और सांंस्कृतिक कार्यक्रम के सचिव बने बिनय कुमार सिंह। नये परामर्शदाता के रुप में संस्था के संस्थापक सदस्य इंजीनियर देवाशंकर त्रिपाठी, इंजीनियर राजकुमार, एमपी ठाकुर, विनोद कुमार अवकाश प्राप्त आईएफएस, डा जेपी सिंह अवकाश प्राप्त आईएफएस, पंडित महारुद्र झा और विद्या मिश्रा चुने गये।नये परामर्शदाताओं ने संस्था की सदस्य संख्या अभिवृद्धि,सामाजिक कार्यों में अभिवृद्धि,संस्था के अपने स्थाई भवन आदि का सुझाव दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा ने संस्था के उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था के युवाओं को सक्रिय होने का निवेदन किया जिसके तहत यह जिम्मेदारी युवा श्री अभिषेक मिश्रा को सौंपी गई। महासचिव श्री चन्द्रशेखर सिंह ने यह जानकारी दी कि संस्था की नई कार्यकारिणी को सहयोग प्रदान करने हेतु उपस्थित सभी सदस्यों से यह विनम्र निवेदन किया कि प्रत्येक सदस्य कम से कम एक नये सदस्य अपनी ओर से अवश्य बनायें। सदन ने सर्वसम्मति से छठ महापर्व के बेहतर सामूहिक आयोजन हेतु गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंशदान आदि के प्रावधानों को मंजुरी दी। आभार प्रदर्शन संस्था के नव निर्वाचित अपाध्यक्ष श्री अजय बहादुर सिंह ने किया।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: बिश्वास : संजय कुमार झा अध्यक्ष और चन्द्रशेखर सिंह बने महासचिव Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in