ताज़ा ख़बर

पांच दिवसीय 39वां विश्व कवि महाकुम्भ का विराट आगाज 02 अक्टूबर से कीट में

भुवनेश्वर। कीट डीम्ड विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 02 अक्टूबर से 06 अक्तूबर, 2019 तक पांच दिवसीय 39वां विश्व कवि-लेखक महाकुम्भ का आगाज कीट में हो रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर यह विराट आयोजन कीट, ओडिशा, भारत में हो रहा है जिसमें 39वें विश्व कवि-लेखक कांग्रेस डब्लूसीपी के अध्यक्ष हैं कीट-कीस के संस्थापक और लोकसभा सांसद प्रो अच्युत सामंत। कवि-लेखक महाकुम्भ में विश्व के कुल 82 देशों के कुल लगभग 1000 कवि-लेखकगण तथा ओडिशा समेत पूरे भारत से कुल लगभग 500 कवि-लेखकगण हिस्सा ले रहे हैं। विश्व की विभिन्न भाषाआें में वे कवितापाठ करेंगे तथा आपसी सौहार्द तथा अन्तर्राष्ट्रीय बंधुत्व की भावना का विकास करेंगे। सच्चे गांधीवादी डब्लूसीपी के अध्यक्ष प्रो अच्युत सामंत के भगीरथ प्रयत्नों के बदौलत ही यह आयोजन भुवनेश्वर कीट-कीस,ओडिशा,भारत में संभव हो पाया है। इसके पूर्व डब्लूसीपी का आयोजन भारत में 1986 तथा 2007 में चेन्नई में हुआ था। भारत समेत विश्व की विभिन्न भाषाओं की विज्डम कविता,टूरिज्म कविता,स्पीरिच्यूल कविता और रिफ्लेक्शन कविता-पाठ का आगाज होगा। 03अक्टूबर को कीट में विज्डम कविता पाठ का आयोजन होगा। 04 अक्टूबर को कोणार्क में टूरिज्म कवितापाठ तथा श्रीजगन्नाथ धाम पुरी में विश्व की विभिन्न भाषाओं की स्पीरिच्यूल कवितापाठ होगा।रिफ्लेक्शन कविता पाठ विश्व के सबसे बड़े आदिवासी आवासीय विद्यालय कलिंग इंस्टीट्यूट आफ सोसलसाइंसेज कीस भुवनेश्वर में होगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक गांधी जयंती के दिन बतौर उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रुप में पांच दिवसीय 39वें विश्व कवि महाकुम्भ का उद्घाटन करेंगे। भारत सरकार के संस्कृति तथा पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभाग श्री प्रह्लाद सिंह पटेल बतौर विशिष्ट अतिथि विज्डम कविता पाठ सत्र का उद्घाटन करेंगे। 06अक्तूबर को भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सम्मानित अतिथि द्वय होंगे ओडिशा के राज्यपाल प्रो गणेशीलाल तथा भारत सरकार के पशुपालन,दुग्ध,मत्स्यपालन तथा एमएसएमइ विभाग के राज्यमंत्री प्रताप चन्द्र षाडंगी। 39वें विश्व कवि महाकुम्भ का सर्वोच्च सम्मान गोल्डेन ग्लोबल सम्मान प्रो अच्युत सामंत को प्रदान किया जाएगा। ओडिशा के सच्चे गांधीवादी श्री आचार्य भामानन्द को ह्यह्यगांधी प्राइज फार लिटरेचरह्णह्ण से नवाजा जाएगा। कीस में करमचंद गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय का भी लोकार्पण होगा। सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि विश्व कवि कांग्रेस के लिए 2019 वर्ष स्वर्ण जयंती का वर्ष है जो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कीट-कीस में आयोजित हो रहा है। प्रस्तुति : अशोक पाण्डेय
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: पांच दिवसीय 39वां विश्व कवि महाकुम्भ का विराट आगाज 02 अक्टूबर से कीट में Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in