ताज़ा ख़बर

द्वितीय दधीचि प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 भुवनेश्वर में आयोजित

भुवनेश्वर। स्वस्ति प्रीमियम होटल जयदेव विहार में दधीचि एडुकेशनल ट्रस्ट सुंदरग्राम, कटक के सौजन्य से द्वितीय दधीचि प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 आयोजित हुआ। समारोह के उद्घाटक के रुप में ओडिशा सरकार के स्कूल एवं सार्वजनिक शिक्षा विभाग के स्वतंत्र राज्यमंत्री समीर रंजन दाश, मुख्य अतिथि के रुप में ओडिशा सरकार के जल संसाधन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के स्वतंत्र राज्य मंत्री रघुनन्दन दास, मुख्यवक्ता के रुप में ओडिया समाज डेली के प्रिंटर तथा प्रकाशक सह भारतीय लोकसेवक मण्डल के सचिव निरंजन रथ, सम्मानित अतिथि के रुप में प्रो चितरंजन त्रिपाठी कुलपति बीपीयूटी ओडिशा, गोपाल कृष्ण महापात्र ओडिया डेली प्रमय के सम्पादक, रंजन कुमार दास भारतीय प्रशासनिक सेवा, जिलाधीश जाजपुर और पण्डित मातृ प्रसाद मिश्रा महासचिव आदित्य वाहिनी श्री गोवर्द्धन मठ पुरी आदि उपस्थित थे। स्वागत की औपचारिकता मातृ प्रसाद मिश्र ने पूरी की जबकि दधीचि एडुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मनोज कुमार दाश ने दधीचि प्रतिभा सम्मान प्रदान किये जाने के औचित्य आदि को स्पष्ट किया। दधीचि प्रतिभा सम्मान 2019 शिक्षा, लोक सेवा, कला, उद्योग, चिकित्सा, देशसेवा, आदर्श समाचार पत्र सेवा, कृषि, विज्ञान और पत्रकारिता आदि सेवाओं में प्रशंसनीय और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए क्रमश: प्रो अच्युत सामंत संस्थापक कीट-कीस, पद्मश्री दइत्री नायक प्रख्यात समाजसेवी, डा शरत कुमार साहू प्रबंध निदेशक रुचि मसाला, डा सुखदेव नायक प्रोफेसर और हेड एंस्थेसियोलाजी विभाग एम्स, भागवत साहू पूर्व सैनिक, अपने प्रकाशन के 100 साल पूरा करनेवाला ओडिया डेली समाज, पद्मश्री कमला पुजारी, डा विनय कुमार दास प्रख्यात वैज्ञानिक, दीपक कुमार रथ ख्यातिप्राप्त पत्रकार, डा असित महंती मशहूर ओडिया लेखक और विश्व विजयी स्वाईं बी.फार्मा में स्वर्णपदक विजेता को दधीचि प्रतिभा सम्मान प्रदान 2019 प्रदान किया गया। कुल 11 असाधारण प्रतिभाओं को दधीचि प्रतिभा सम्मान 2019 प्रदान किया गया जिसके तहत प्रत्येक को सम्मान में मानपत्र, ट्राफी और शॉल भेंट किया गया। उद्घाटक ओडिशा सरकार के मंत्री समीर रंजन दाश ने आयोजन की प्रतिभा सम्मान पानेवालों को बधाई दी। समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री रघुनंदन दास ने बताया कि जीवन में त्याग का बहुत बड़ा महत्त्व होता है जिसकी प्रेरणा महर्षि दधीचि से लेनी चाहिए। कीट-कीस के संसथापक प्रो अच्युत सामंत ने अपने आभार प्रदर्शन में बताया कि आयोजकों की ओर से यह प्रतिभा सम्मान समारोह एक राष्ट्रीय स्तर का समारोह है जिसमें उनको शिक्षा क्षेत्र में उनकी असाधारण और त्यागमय सेवाओं के दधीचि शिक्षा ज्योति सम्मान 2019 प्रदान किये जाने पर वे आयोजकों प्रति आभारी हैं। अवसर पर कैंसर से पीड़ित दो बच्चों को दधीचि फाउण्डेशन की ओर से तीस-तीस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। ओडिशी नृत्य आदि की सुंदर प्रस्तुति दी गई। अंत में आभार प्रदर्शन दधीचि एडुकेशनल ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी बबिता दाश ने किया। प्रस्तुति : अशोक पाण्डेय
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: द्वितीय दधीचि प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 भुवनेश्वर में आयोजित Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in