भुवनेश्वर। ओडिशा लोकसेवा भवन जाकर डीएवी कॉलेज, नई दिल्ली की प्रबंधन समिति की अध्यक्ष डॉ पूनम सुरी, डॉ मणि सुरी और निदेशक पीएस-2 निशि पेशीन ने ओडिशा में 03 मई को आये भयंकर चक्रावाती तूफान फनी से ओडिशा के प्रभावित लोगों के सहायतार्थ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपये का अंशदान दिया। मौके पर स्थानीय डीएवी जोन-1 और 2 के क्षेत्रीय अधिकारी डा के सी सतपथी, एल एन प्रधान, एआरओ, डा सुजाता और डीएवी के अनेक प्राचार्यगण आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूरे ओडिशा में डीएवी समूह की ओर से उपलब्ध उत्कृष्ट तालीम की सराहना करते हुए डीएवी कालेज, नई दिल्ली की प्रबंध समिति की अध्यक्ष डा पूनम सुरी और उनके साथ वहां उपस्थित उनके सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
प्रस्तुति : अशोक पाण्डेय
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।