ताज़ा ख़बर

कर्नाटक पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी ने भी नारेबाजी में दिया पार्टी सांसदों का साथ

नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा में राहुल गांधी ने पहली बार आज सदन में नारेबाजी की। कर्नाटक में जारी सियासी घटनाक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में नारे लगाए। राहुल गांधी सदन में अपने स्थान से बैठे बैठे ही नारा लगाते देखे गए। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कर्नाटक में जारी सियासी घटनाक्रम का विषय उठाया और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी पर राज्य में कांग्रेस सदस्यों का शिकार करने का आरोप लगाया। इस दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में मौजूद थीं। राहुल गांधी को भी अपने स्थान पर बैठकर वी वांट जस्टिस (हमें न्याय चाहिए) कहते सुना गया। सदन में कांग्रेस सदस्य वी वांट जस्टिस, लोकतंत्र की हत्या बंद करो, शिकार की राजनीति बंद करो के नारे लगा रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि सभी को सदन की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन में वाद विवाद करें, संवाद करें, चर्चा करें लेकिन नारेबाजी और तख्ती लेकर आना बंद होना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों को कल भी इस विषय को उठाने का मौका दिया गया था। इस बारे में कार्यस्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया है। इस पर कांग्रेस सदस्य अपने स्थान से ही नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद कांग्रेस सदस्य आसन के पास आकर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस सदस्यों के साथ द्रमुक सदस्य भी आसन के समीप आकर नारेबाजी कर रहे थे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: कर्नाटक पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी ने भी नारेबाजी में दिया पार्टी सांसदों का साथ Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in