ताज़ा ख़बर

‘स्वराज इंडिया’ बनी अब एक पंजीकृत राजनीतिक पार्टी, चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन हुआ पूरा

02 अक्टूबर 2016 को हुए स्थापना सम्मलेन में संविधान व पदाधिकारियों की घोषणा के साथ बनी थी पार्टी, ‘स्वराज इंडिया’ में है प्रेजीडियम मॉडल संग सामूहिक नेतृत्व, योगेंद्र यादव के पास है राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी 
नई दिल्ली। नवगठित राजनीतिक पार्टी ‘स्वराज इंडिया’ का चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है। ‘स्वराज इंडिया’ अब देश की एक पंजीकृत राजनीतिक पार्टी है। 2 अक्टूबर 2016 को हुए स्थापना सम्मलेन में पार्टी के संविधान और पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ‘स्वराज इंडिया’ को लॉन्च किया गया था। पार्टी के बुनियादी ढाँचे में संघात्मक व्यवस्था बनाई गयी है। ऐसे समय में जब राजनैतिक पार्टियाँ व्यक्तिवाद और शक्ति केन्द्रीकरण से ग्रसित हैं। स्वराज इंडिया में “प्रेजीडियम” जैसे संगठनात्मक मॉडल के साथ सामूहिक नेतृत्व को वरीयता दी गई है। यानी पार्टी का अध्यक्ष मंडल इसकी सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था है। योगेन्द्र यादव स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। स्वराज इंडिया स्वेच्छा से 'सूचना के अधिकार' के अंदर आने वाली भारत की इकलौती पार्टी है। आज जहाँ राजनीतिक पार्टियाँ पुरानी विचारधाराओं, विभाजनकारी और खतरनाक नीतियों या लोकलुभावनी मुद्दों के आधार पर चल रही हैं, स्वराज इंडिया 21वीं सदी के भारत का विज़न लेकर आई है जो “स्वराज दर्शन” नामक पुस्तक में लिखित है। स्वराज की विचारधारा के अनुरूप स्वराज इंडिया शासन के प्राथमिक स्तर से चुनावी शुरुआत कर रही है। हिमाचल के पालमपुर में हुई दो दिवसीय प्रेजीडियम की पहली बैठक में आधिकारिक रूप से यह निर्णय लिया गया था कि स्वराज इंडिया दिल्ली के एमसीडी चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। पार्टी के महासचिव अजित झा की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय "दिल्ली इलेक्शन टीम" का गठन किया गया। दिल्ली में स्वराज इंडिया ने महीना भर “जवाब दो-हिसाब दो” मुहिम चलाई। इस मुहीम के तहत स्वराज इंडिया के वॉलंटियर्स दिल्ली के 1 लाख से ज़्यादा घरों तक पहुँचे और लोगों से सीधा संवाद किया। केंद्र, राज्य और नगर निगम की तीनों सरकार के कामकाज का सर्वे किया गया। 12 फ़रवरी 2017 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विशाल "जवाब दो-हिसाब दो" रैली कर स्वराज इंडिया ने एमसीडी चुनाव का शंखनाद किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने “साफ़ दिल, साफ़ दिल्ली” का नारा दिया। निगम चुनाव के लिए स्वराज इंडिया कमर कस चुकी है। अन्य पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए दिल्ली निगम चुनाव के लिए स्वराज इंडिया ने प्रत्याशियों की घोषणा सबसे पहले की। युवाओं और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर पार्टी का विशेष जोर है। स्वराज इंडिया एमसीडी के सभी 272 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। स्वराज इंडिया के पंजीकरण की सुचना देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने ट्वीट कर कहा – “नई और वैकल्पिक राजनीति के सभी शुभचिंतकों को बधाई! “स्वराज इंडिया” अब एक पंजीकृत पार्टी बन गई है। चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन पूरा।”
राजीव रंजन तिवारी, फोन- 8922002003
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: ‘स्वराज इंडिया’ बनी अब एक पंजीकृत राजनीतिक पार्टी, चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन हुआ पूरा Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in