ताज़ा ख़बर

कैप्टन का बढ़ा कद, दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली। पंजाब में मिली कामयाबी के बाद कांग्रेस कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने के लिए बतौर स्टार प्रचारक मैदान में उतारेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस खबर की पुष्टि की है। माकन के अनुसार 30 मार्च को दिल्ली में अमरिंदर के नागरिक अभिनंदन के साथ इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। इस दौरान वह 9 अप्रैल को राजौरी गार्डन विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेंगे। इसके बाद 23 अप्रैल को होने वाले निगम चुनाव के प्रचार अभियान में भी अमरिंदर शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बाबत उनके प्रचार अभियान के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच माकन ने 25 मार्च से शुरू हो रहे कांग्रेस के अनूठे प्रचार अभियान कार्यक्रम का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इसके तहत वह 25 मार्च को फेसबुक पर मतदाताओं से सीधे रूबरू होंगे। इस अभियान को ‘दिल्ली की बात दिल के साथ’ नाम दिया गया है। इसमें वह फेसबुक लाइव के जरिये जनता से सीधा संवाद करेंगे जबकि 26 मार्च को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश दिल्ली में सफाई इंतजामों की बदहाली के कारणों और कचरा प्रबंधन पर भविष्य के लिए नगर निगमों का रोडमेप पेश करेंगे। अजय माकन ने बताया कि इसके बाद 27 मार्च को कांग्रेस जनसमस्याओं के समाधान पर लोगों के साथ भरत नगर में चाट पर चर्चा आयोजित करेगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शिरकत कर नगर निगम की समस्याओं और इनके समाधान पर जनता से सीधा संवाद करेंगे।
राजीव रंजन तिवारी, फोन- 8922002003
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: कैप्टन का बढ़ा कद, दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in