ताज़ा ख़बर

गांधी, लोहिया और अम्बेडकर के नाम पर जनता को ठगा है नेताओं नेः सिने स्टार राजपाल यादव

सर्व समभाव पार्टी के आफिस में हुई कार्यकारिणी की बैठक, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव का  लोगों से जागरूकता का आह्वान 
नई दिल्ली। सर्व समभाव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव की अगुवाई में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि महापुरुषों के नाम पर जनता को ठगने वाले नेताओं की बातों से गुमराह होने के बजाय जागरूक रहने की दरकार है। इस बैठक में द्वितीय व तृतीय चरण के लिए प्रत्याशियों के नामो पर चर्चा हुई। साथ ही चुनावी रणनीति पर भी वार्तालाप हुई। पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक व सिने स्टार राजपाल यादव ने फिर से स्पष्ट किया कि प्रदेश में ग़रीब, मज़दूर, किसान और युवाओं के हालात बद से बदतर हैं। सर्व समभाव पार्टी राजनीति के द्वारा इन शोषितों, वंचितों के हित की रक्षा के लिए आख़िरी दम तक लड़ती रहेगी। जब तक इनको न्याय ना दिला ले सुकून से बैठ नहीं सकते। सिने स्टार राजपाल यादव ने कहा कि महात्मा गांधी और लोहिया, बाबा भीमराव अम्बेडकर और चौधरी चरण सिंह के नाम पर लोगों को ठगने वाले लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। जय जवान जय किसान के नारे को दफ़नाने वाले लोग आज प्रदेश में किस मुँह से वोट माँगने निकले है। आज़ादी के 70 साल बाद भी ग़रीब के पेट की भूख नहीं मिट सकी, किसान आत्महत्या करने के लिए बेबस है। इस परिस्थिति को बदलना है। उन्होंने प्रदेश में चुनाव को सकारात्मक रूप से निर्माण की ओर ले जाने का सुझाव दिया। कहा कि हमें आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में नहीं जाना है। हमें समभाव से, सर्व समाज के विकास के लिए, उत्थान के लिये लड़ना है। यही विचार जन जन तक पहुचाना है। इस मौक़े पर कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण और पार्टी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष रौशन कुमार, विशेष सदस्य प्रदीप सिंह व प्रमोद भारती इत्यादि मौजूद थे।
राजीव रंजन तिवारी, फोन- 8922002003
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: गांधी, लोहिया और अम्बेडकर के नाम पर जनता को ठगा है नेताओं नेः सिने स्टार राजपाल यादव Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in