![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhiCAOpE1E7JMkjnMzUmXjK0m9aL8p4uZTRYv-OR01GkGlO5uCOF7K6iQnBiZ51aVR1mNqnbcNma26zV4NyHp9usJVlClGlqAZk1hSvrM2daZ1_6PXxH3LXLYJpepHZsMcHaG2ECKDzmIy5/s640/ssp1.jpg)
नई दिल्ली। कहते हैं कि आदमी जब अकेले भी चलना शुरू करता है तो कारवां बनता जाता है। कुछ इसी तरह की स्थिति दुनिया में मशहूर बालीवुड अभिनेता राजपाल यादव की पार्टी सर्व समभाव पार्टी (ससपा) के साथ है। अभिनेता राजपाल यादव ने जब ससपा बनाई होगी तब शायद उन्हें इसका आभास भी नहीं होगा कि इतनी बड़ी तदाद में लोग उनसे जुड़ते जाएंगे। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता कुलदीप यादव सपा का दामन छोड़ ससपा के साथ काम करने का एलान किया। उन्होंने ससपा के राष्ट्रीय श्रीपाल यादव और राष्ट्रीय प्रचारक अभिनेता राजपाल यादव के समक्ष पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा की। फलस्वरूप पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने कुलदीप यादव का जोरदार अभिनन्दन किया। सर्व समभाव पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक और बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव ने कुलदीप यादव को बधाई दी और कहा कि कुलदीप यादव पार्टी की जान हैं। सर्व समभाव पार्टी कुलदीप जी के आ जाने पर और भी मजबूत होगी।
(साभार-ख़बर 24 एक्सप्रेस)
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।