ताज़ा ख़बर

राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जेएनयू में देश विरोधी नारों और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भी हिस्सा लिया। उन्होने कांग्रेस पर देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों हिरासत में भी लिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता है कि आखिरकार कांग्रेस पार्टी देश विरोधी ताकतों के साथ क्यों खड़ी है। अफजल गुरु को शहीद बताने वालों के साथ राहुल गांधी खड़े हैं। अफजल गुरु की फांसी को न्याय ना दे पाने की बात पी चिदबंरम कहते हैं। इतना ही नहीं इशरत जहां जो एक आंतकी थी उसको भी साफ दिखाने के लिए कांग्रेस ने हर संभव प्रयास किया। ठाकुर ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया है। दिल्ली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जेएनयू में देश विरोधी नारों और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भी हिस्सा लिया।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in