नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ने आज द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया। यह समझौता एक दूसरे के परमाणु स्थलों पर हमले करने से रोकने वाला है। दोनों देशों ने नयी दिल्ली और इस्लामाबाद में अपने कूटनीतिक माध्यमों से कैदियों (मछुआरों एवं असैन्य कैदी) की सूची का आदान-प्रदान भी किया जो दोनो देशों की जेलों में बंद हैं। परमाणु प्रतिष्ठानों से जुड़े समझौते पर 31 दिसंबर, 1988 को हस्ताक्षर किया गया था और यह 27 जनवरी, 1991 को अमल में आया था। इसके अनुसार दोनों देशों को हर साल एक जनवरी को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और स्थलों की सूचना देनी होती है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों ने एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची का भी आदान-प्रदान किया। दोनों देशों के बीच कैदियों से जुड़ा समझौता 31 मई, 2008 को हुआ था। इसके अनुसार दोनों देशों को एक दूसरे के कैदियों की सूची का आदान प्रदान हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को करना होता है।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।