अरेराज/मलाही (बिहार)। पूर्वी चंपारण जिले के बड़हरवा गांव में गुरुवार की देर रात एक पिता ने अपनी पुत्री और उसके प्रेमी को गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लड़की के घर से दोनों शवों को बरामद किया है। पुलिस ने हत्यारे पिता राजन प्रसाद को भी गिरफ्तार किया है। उसने हत्या करने की बात कबूल की है।
पुलिस के अनुसार मामला ऑनर किलिंग का है। गुरुवार की रात लड़की के कमरे में उसका प्रेमी पहुंचा था। दोनों को एक साथ देखने के बाद लड़की के पिता ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि दोनों की गला घोंट कर हत्या करने में और कौन कौन लोग शामिल थे।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।