ताज़ा ख़बर

मुलायम, अखिलेश समेत कई भाजपा नेताओं ने दी गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुंडे गरीबों और पिछड़ों के हितों के लिए बराबर संघर्षरत रहे। उनका निधन राष्ट्रीय क्षति है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुंडे के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। (फाइल फोटो)
भाजपा नेताओं ने जताया शोक
गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व एमएलसी विनोद पाण्डेय ने कहा कि गोपीनाथ मुण्डे के निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है। मुण्डे अपना सारा जीवन राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने में लगाया। छात्र जीवन में ही जूझारू व संघर्षशील रहे। आपातकाल के समय जेल के सलाखे के अन्दर भी थे। अपनी विशिष्ट कार्यशैली के चलते न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन से पार्टी में जो रिक्तता आयी हैं। उसे पूरा नही किया जा सकता। भारतीय जनता पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लल्लन त्रिपाठी ने गोपीनाथ मुण्डे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि मुण्डे मिलनसार, मृदुभाषी व सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से पार्टी ने एक कुशल संगठनकर्ता को खोया है। श्रद्धांजलि देते हुये त्रिपाठी ने मुण्डे के आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उक्त जानकारी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी नन्हें ने दी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: मुलायम, अखिलेश समेत कई भाजपा नेताओं ने दी गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in