
गोरखपुर। रायपुर में द्वितीय नौ दिवसीय श्रीश्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ के पहले दिन पहले दिन कलश यात्रा निकली, जिसमें आसपास के हजारों लोग शामिल हुए। कलश यात्रा रायपुर गांव से प्रारंभ होकर जंगल कौड़िया स्थित रामघाट पहुंची। जहां 501 कन्याओं ने कलश में जल भरा। जल भरने के बाद कन्याएं वापस यज्ञ स्थल पर आ गई। यात्रा हाथी-घोड़ा, बैंड-बाजा से सुसज्जीत थी। श्रीश्री विष्णु महायज्ञ में प्रति दिन सुबह मंत्राचार पवन जी महाराज द्वारा किया जायेगा। जबकि सायंकाल 5 बजे से चंदन जी महाराज द्वारा प्रवचन होगा। शाम को 7 बजे से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जिसमें पात्रों द्वारा सजीव अभिनय के द्वारा द्वारा राम के चरित्र के चित्रण से सब मंत्रमुग्ध हो रहे है। रामलीला का समापन 7 जून को होगा।
शुक्रवार की सुबह सुबह 7 बजे निकली कलश यात्रा दोपहर में वापस यज्ञ स्थान पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान बृजेश यादव, ऋषिकेश त्रिपाठी, अखिलेश यादव, हरिनाथ गौड़, हरिलाल चौरसिया, मनोहर मास्टर, योगेंद्र, विरेंद्र, त्रिदेव निषाद, राम•ृष्ण, सीताराम, टंटन, सौरभ, गणेश, विरेंद्र कन्नौजिया, शंभूशरण, शीतल प्रसाद, हरिश्चदंद्र, विनोद त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी गौड़ व सुरेंद्र गुप्ता आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।