ताज़ा ख़बर

‘जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां सबसे ज्यादा खुशहाली है’

गोरखपुर। विभिन्न प्रान्तो में चल रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार वहां की जनता को खुशहाली दे रही है चाहे गुजरात हो या मध्यप्रदेश। जहां तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना यह बता रहा है कि वहां की जनता खुशहाल व प्रसन्न है व भारतीय जनता पार्टी में विश्वास रखती है। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार भट्ट व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी नन्हे ने संयुक्त रूप से कही। आगे उन्होंने कहा कि हम मुलायम सिंह से यह पूछना चाहते है कि उ0प्र0 में आप की सरकार थी तो आप ने गोरखपुर के लिए क्या किया ? दूसरी तरफ बसपा की सरकार थी तो इन्होंने क्या किया ? ये दोनो भाई बहन व भतीजा (अखिलेश) ने केवल एक मात्र यह काम किया कि सिर्फ जनता को लूटा, इसके अलावा इन्होंने कोई ऐसा काम नही किया जो जनता को दिखलाई दे। भारतीय जनता पार्टी अपने कर्म पर विश्वास रखती है। अभी तक सभी दल सत्ता पक्ष से चुनाव लड़ते थे परन्तु आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब सत्ता पक्ष के साथ अन्य दल के लोग एक विपक्षी दल(भाजपा) से चुनाव लड़ रहे है। सपा बसप व कांग्रेस उ0प्र0 में आपस में लड़ते झगड़ते है और दिल्ली में आपस में गलबहिया करते रहते है। पूर्वी उ0प्र0 के किसान एवं आम जनता परेशान व बेहाल हैं। आज जनता जाग चुकी है और किसी के बहकावे में आने वाली नही है। देश की जनता नरेन्द्र भाई मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और देश की जनता ने इस बार ठान लिया है कि आने वाले 12 मई को सिर्फ कमल के निशान पर बटन दबाना है और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी बहुमत से विजयी बनाना है।
शुक्रवार को आएंगे राजनाथ
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह 09 मई को दिल्ली से विशेष वायुयान द्वारा प्रातः 10.30 बजे गोरखपुर आयेंगे। वे 11.00 बजे महराजगंज लोकसभा के केन युनियन परिसर बृजमनगंज में भाजपा प्रत्याशी पंकज चैधरी के पक्ष में, 12.20 बजे कुशीनगर लोकसभा के जूनियर हाई स्कूल का मैदान, रामकोला में भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय के पक्ष में दोपहर 13.30 बजे बांसगांव लोकसभा में किसान इण्टर कालेज के पीछे खुला मैदान गगहा में भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान के पक्ष में दोपहर 14.40 बजे सलेमपुर लोकसभा में, बापू इण्टर कालेज सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा तथा 16.15 बजे चन्दौली लोकसभा में महेन्द्र टेक्निकल इं. कालेज चन्दौली में भाजपा प्रत्याशी महेन्द्रनाथ पाण्डेय के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के पश्चात वाराणसी के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: ‘जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां सबसे ज्यादा खुशहाली है’ Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in