ताज़ा ख़बर

अब देश मजबूत व विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगाः विनोद पाण्डेय

गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व झारखण्ड के प्रभारी विनोद पाण्डेय ने भाजपा के अभूत पूर्व जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस सहित अन्य सभी दलों का सुफड़ा साफ कर दिया। मोदी के नेतृत्व में देश एक मजबूत, विकसित व स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा, यह विश्वास है। इस चुनाव में जनता ने धर्म-जाति से ऊपर उठकर जो विश्वास नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व्यक्त किया है, उसपर पार्टी खरी उतरेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र सहित पूरे देश में नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। देश की सभी पार्टियों ने जाति धर्म के नाम पर दिवार खड़ा कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही थी। क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीव चौरसिया व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय ने कहा कि यदि नीति व नियति तथा ईमानदार प्रयास व इरादा हो तो कोई भी कार्य असम्भव नही है। मोदी ने अपनी अथक परिश्रम एंव एक भारत व श्रेष्ठ भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने का काम किया है। क्षेत्रीय प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि मोदी रूपी आंधी सुनामी बनकर सभी पार्टियों का सफाया कर देश को भ्रष्ट यूपीए सरकार से बचाकर जनता के लिए अच्छे दिन लाने का काम किया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी नन्हें व युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि यह जीत मोदी के विराट व्यक्तित्व की जीत है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मेयर डा.सत्या पाण्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यावती भारती, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, कृष्ण कुमार भट्ट, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विजय त्रिपाठी नन्हे, सीए सेल के क्षेत्रीय संयोजक मनीष खण्डेलवाल, शीशीर दुबे, राजेन्द्र शुक्ल, गंगा प्रसाद दुबे, राजीव रंजन अग्रवाल, शशिकान्त सिंह, उदय चौहान, आदित्य गुप्ता, विपिन चतुर्वेदी, सूर्यनाथ, विश्वजीतांशु सिंह आशु, जितेन्द्र सैनी, राजेश जायसवाल, राधेश्याम रावत, दया कृष्ण गुप्ता, देशबन्धु शुक्ल, रमेश गुप्ता, अजय जायसवाल, अजय गुप्ता बजरंगी, रविप्रकाश श्रीवास्तव, देव दीपक शुक्ला, अम्बिकेश धर दुबे, उमेशचन्द्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र वर्मा पल्लू, अजय ओझा, चन्दन आर्या, राजीव अस्थाना, रमन अस्थाना, जितेन्द्र चैधरी जीतु, हरिकेश त्रिपाठी, विशुनदेव शाही, नारायण चैरसिया, बृजेश मणि मिश्र, रामप्रताप शुक्ल, विरेन्द्र पाण्डेय, शशिकान्त मिश्रा, चन्द्रभूषण मिश्र, भानू प्रकाश गुप्ता, दीनानाथ मोदनवाल, हरिश्चन्द्र निषाद, गौरव पाण्डेय, अन्नपूर्णा शुक्ला, मीरा श्रीवास्तव, अनिता गुप्ता, अनिता रानी, पुष्पा सिंह, शशि राय, अर्चना सिंह, उर्मिला शर्मा, सविता गुप्ता, नीता गुप्ता, निर्मला द्विवेदी, नम्रता श्रीवास्तव, प्रतिमा राय, आशा सिंह, शकुन्तला जायसवाल, गोपाल सिंह, जीत बहादुर पासवान, अजय मणि त्रिपाठी, पवन चतुर्वेदी, शशि प्रकाश श्रीवास्तव, गणेश वर्मा, सबल सिंह, संदीप गंगवार, अजीत, कन्हैया सहित अनेक लोग थे।
निधन पर शोक
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल की माता श्रीमती गुलाबो देवी का आज प्रातः 09.00 बजे निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थी। श्रीमती गुलाबो देवी का अंतिम संस्कार बड़हलगंज के मुक्तिधाम के सरयु तट पर किया गया। श्री शुक्ल के माता जी के निधन पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी व शोक संवेदना व्यक्त की है। बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर मृत आत्मा के प्रति दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त की गयी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व झारखण्ड के प्रभारी विनोद पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश मंत्री समीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक, क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीव चैरसिया, विनोद राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामजियावन मौर्य, कामेश्वर सिंह, दुर्गा राय, त्रयम्बकनाथ त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी नन्हें, मनीष खण्डेलवाल, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, केके भट्ट, राजेन्द्र शुक्ल, गंगा प्रसाद दुबे, उदय चैहान, आदित्य गुप्ता सहित अनेको लोग थे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: अब देश मजबूत व विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगाः विनोद पाण्डेय Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in