ताज़ा ख़बर

राजनाथ सिंह आजमगढ़, गाजीपुर व मनोज तिवारी कुशीनगर, डुमरियागंज आएंगे

गोरखपुर। भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह 07 मई 2014 को 10. 30 बजे हवाईपट्टी मन्दरी आजमगढ़ पहुचेंगे। वहां से 11.00 बजे राम जानकी मैदान लालगंज पहुचेंगे। वहां लोकसभा लालगंज प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में जनसभा सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात 12.10 बजे हैलिपेड तरवा में इण्टर कालेज का मैदान, मेंहनगर पहुचेंगे। जहां आजमगढ़ लोकसभा प्रत्याशी रमाकान्त यादव के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। फिर 13.20 बजे हैलिपेड हनुमान मन्दिर के पास चितबड़ा गांव बलिया पहुंचेंगे। वहां प्रत्याशी भरत सिंह के पक्ष में सभा को सम्बोधित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज तिवारी 07 मई 2014 को 11.00 बजे हेलिपैड रामलीला मैदान के पास तमकुहीराज कुशीनगर पहुंचेंगे। वहां प्रत्याशी कलराज मिश्र के पक्ष में जनसम्पर्क एवं सभा करेंगे। वे 14.40 बजे डुमरियागंज नार्मल स्कूल के मैदान पहुचेंगे। जहां प्रत्याशी जगदम्बिका पाल के पक्ष में स्थानीय योजना अनुसार कार्यक्रम में भाग लेंगे। 16.20 बजे हेलिपैड खड्डा कुशीनगर पहुंचेंगे। वहां प्रत्याशी राजेश पाण्डेय के पक्ष में जनसभा करेंगे।
मायावती के बयान की निन्दा
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा ने बसपा सुप्रीमों द्वारा लगातार भाजपा को सत्ता में आने से रोकने जैसे बयान की निन्दा की है। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री सिर्फ अपने शासन में पत्थरबाजी की हो, वह भाजपा जैसे राष्ट्रवादी पार्टी को क्या शिक्षा देगी। बसपा के नेताओं के पास समय हो तो भाजपा शासित प्रदेश में जा कर प्रवास करना चाहिए। प्रदेश के जनता को बताया कि भाजपा के शासन आने पर, मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने पर विकास होगा न कि बसपा शासनकाल में घोटलो का अम्बार लगेगा। बसपा की अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। क्योकि प्रदेश का आम मतदाता इनकी करनी को देख चुका है । और अब जाति मजहब के नाम पर नही बटने वाले है। और भाजपा के अच्छे दिन आने वाले है। बसपा सुप्रीमों को यह पता है कि भाजपा के घोषणा पत्र में देश के विकास का स्पष्ट स्वरूप दिख रहा है। अब इनके पानी पी पी के भाजपा के विरोध में बोलने वाले बयान से आम मतदाता भटकने वाला नही है। सुश्री मायावती कहती रहे कि मै कथनी नही करनी में भरोसा करती हूॅ। पर बसपा के शासन में जितने घोटाले हुये उससे यह स्पष्ट है कि बसपा के कथनी व करनी में अन्तर है। बसपा व सपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर के देश को तबाह करने का काम किया है। बहुजन हिताये से सर्वजन हिताये का नारा बदलने वाली मायावती को अब जान लेना चाहिए कि अब देश की जनता सिर्फ विकास चाहती है न कि पत्थर की मूर्तियां। बसपा सुप्रीमों के भाजपा के प्रति अर्नगल बयान यह सिद्ध करता है कि बसपा अपने अतीत के दिन भुलना ठीक से जानती है।
भाजपा की सदस्यता ली
भारतीय जनता पार्टी उप्र के महामंत्री व पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह के समक्ष आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने 500 लोगो के साथ भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से राजू जायसवाल, अजय प्रकाश दुबे, अम्बिका तिवारी, हरे कृष्ण तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, शरद शुक्ल, अवधेश तिवारी, नरेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र शर्मा, विकास यादव सहित सैकड़ों लोगो ने सदस्यता ली। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय सांसद व प्रत्याशी कमलेश पासवान, छठ्ठे लाल निगम, सुभावती पासवान, मारकण्डेय राय, नित्यानन्द मिश्र आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी क्षेत्रीय मीडिया सहप्रभारी उदय प्रताप चैहान ने दी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: राजनाथ सिंह आजमगढ़, गाजीपुर व मनोज तिवारी कुशीनगर, डुमरियागंज आएंगे Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in