ताज़ा ख़बर

भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का विशेष, माह है श्रावणः संजीव

मुजफ्फरनगर (विनय)। महामृत्युंजय उपासक पं.संजीव शर्मा ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का विशेष माह माना गया है। इसलिए प्रत्येक क्षण भगवान शिव का स्मरण किया जाता रहना चाहिए। भगवान शिव ही मृत्युंजय होकर भक्तों की आकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं। शिव महापुराण कथा का श्रवण कराते हुए संजीव शर्मा ने कहा कि भगवान शिव मृत्यु के देवता हैं और मृत्यु का कोई निश्चित समय नहीं होता। मृत्यु कहीं भी, कभी भी आ सकती है। इसलिए हर क्षण भगवान शिव का स्मरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्यम, शिवम, सुन्दरम भगवान शिव को ही कहा गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन श्रावण मास का ही त्योहार है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का विशेष, माह है श्रावणः संजीव Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in