ताज़ा ख़बर

सारण में 60 साल की महिला की रेप के बाद हत्या

छपरा (विशाल)। बिहार के सारण में एक 60 साल की महिला का रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बीती रात मजदूरी कर अपना पेट पाल रही इस महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति ने पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार महिला का शव नूननगर गांव में उसके घर से बरामद किया गया। महिला अपने घर में अकेले रहती थी और मजदूरी कर अपना पेट पालती थी। घटना की रात के बाद सुबह जब उसका घर नहीं खुला तो कुछ लोग पीछे की चाहरदीवारी फांदकर उसके घर में दाखिल हुए तब उसे घर में मृत पाया गया। सारण के अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि महिला के चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लगता है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
(अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 9411755202.।)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: सारण में 60 साल की महिला की रेप के बाद हत्या Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in