ताज़ा ख़बर

साक्षी यादव ने दीवान इंस्टीटयूट में एमबीए फोर्थ सेमेस्टर में फिर बाजी मारी

बागपत के सिंघावली अहीर गांव में हुआ साक्षी का जोरदार स्वागत 
बागपत (महबूब अली)। मेरठ के दीवान इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में सिंघावली अहीर की साक्षी यादव ने फिर से एमबीए फोर्थ सेमेस्टर टॉप किया है। पता चलने पर 2 जुलाई को गांव में साक्षी का जोरदार स्वागत किया गया। साक्षी बीबीए में भी टॉपर रही हैं। सिंघावली अहीर निवासी साक्षी यादव पुत्री राकेश पाल मेरठ के दीवान इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में एमबीए फोर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। 2 जुलाई को फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया। साक्षी यादव के पिता ने बताया कि साक्षी ने फोर्थ सेमेस्टर में दीवान में बाजी मारी। साक्षी 83 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रही। इससे पूर्व में भी साक्षी इसी कॉलेज में बीबीए की भी टॉपर रही है। इसके अलावा साक्षी को बीबीए में बेस्ट स्टूडेंट का आवर्ड भी मिला था। बीबीए व एमबीए की मिस फेयरवेल भी रही है। पता चलने पर 2 जुलाई को सिंघावली अहीर गांव में साक्षी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने अन्य छात्र-छात्राओं से भी साक्षी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साक्षी का कहना है कि उसका लक्ष्य आईएएस ऑफिसर बनकर देश का नाम रोशन करना है।
 डीएम ने किया था सम्मानित 
साक्षी यादव ने बताया कि उसने अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कॉलेज में भी इंटरमीडिएट में बाजी मारी थी। 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लाक में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसके लिए डीएम ने उन्हें सम्मानित किया था। इसके अलावा कई सामाजिक संगठन भी उसे सम्मानित कर चुके हैं।
कड़ी मेहनत की सफलता की कुंजी है 
साक्षी यादव से जब उनके हर बार टॉपर रहने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। यदि कोई कुछ करने की ठान ले तो उसे सफलता आवश्य ही हाथ लगती है। मुश्किल हो सकता है, मगर नामुमकिन कुछ भी नहीं है।
 (अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 9411755202.। अपने आसपास के आंतरिक व बाह्य हलचल को मेल द्वारा हमें बताएं। यदि आप चाहते हैं कि आपका नाम, पता, फोन, इमेल आइडी गोपनीय रखा जाए तो इसका अक्षरशः पालन होगा।)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: साक्षी यादव ने दीवान इंस्टीटयूट में एमबीए फोर्थ सेमेस्टर में फिर बाजी मारी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in