ताज़ा ख़बर

मुख्यमंत्री निवास घेरने जा रहे पंजाब के युवा कांग्रेसियों पर पुलिस ने की पानी की बौछार

छह युवा कांग्रेसियों सहित अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चौधरी गिरफ्तार 
 चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निवास का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेसियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने जमकर पानी की बौछार व आंसू के गोले का इस्तेमाल किया। पट्टी से कांग्रेस के ब्लाक समिति उम्मीदवार युवा कांग्रेसी नेता सुखराज सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार न किए जाने के विरोध में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चौधरी कर रहे थे। इस बाबत पंजाब भर से युवा कांग्रेसी पार्टी भवन में एकत्रित होने शुरू हो गए थे। जिन्हें रोकने को पुलिस द्वारा सभी प्रवेश व निकासी प्वाइंटों को ब्लाक किया गया था। युवा कांग्रेसी आकाली-भाजपा सरकार की धक्केशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वर्करों को पंजाब कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पहले पुलिस ने रोकने की पूरी कोशिश की। मुख्यमंत्री के निवास ओर जा रहे चौधरी को अन्य पार्टी वर्करों के साथ सैक्टर 11 से गिरफ्तार कर लिया गया। युवा कांग्रेस चीफ ने आरोप लगाया कि आकाली दल दोषियों को सरंक्षण दे रहा है। न्याय का कत्ल कर सियासी ताकत का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आकाली-भाजपा सरकार अपनी सीमाओं को पार कर रही है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अफसरों के बयान की निन्दा की जिन्होंने दिन दिहाड़े गुरुद्वारा साहिब में से अपराध को अंजाम देने वालों को उस वक्त अनुपस्थिति करार दे दिया। प्रदेश सरकार की नीति अपराधिक तत्वों को कानून अपने हाथ में लेने के लिये शह देने की रही है। जरूरत है कि पंजाब पुलिस लोगों की भावनाओं को समझे। युवा कांग्रेस के प्रधान ने कहा कि सुखराज का बलिदान जाया नहीं जाएगा। सुखराज के आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह पर हत्यारों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने वालों में सुखपाल भुल्लर, राजविंदर लक्की, दीप इंद्र रंधावा, अमरप्रीत लाली, सुखविंदर सिंह, विजय अग्रिहोत्री भी शामिल रहे। प्रदर्शन में श्री हरगोविंदपुर हलके युवा कांग्रेस के प्रधान कंवर प्रताप सिंह बाजवा अपने सैंकड़ों साथियों समेत शामिल हुए।
 (अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 8922002003.)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: मुख्यमंत्री निवास घेरने जा रहे पंजाब के युवा कांग्रेसियों पर पुलिस ने की पानी की बौछार Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in