
वीसी शुक्ला के निधन पर जताया शोक
पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीसी शुक्ला के गुडग़ांव के एक निजी अस्पताल में निधन पर गहरा दु:ख जाहिर किया है। बाजवा ने कहा कि शुक्ला ने अपने लंबे सियासी कैरियर के दौरान राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व कई जिम्मेदारियों को संभाला। अपनी ईमानदारी व मेहनत के चलते वह विशेष पहचान रखते थे। उनकी महान शख्सियत को हमेशा दिल से याद किया जाएगा। बाजवा ने पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बिछड़ी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उधर, उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह हिटलर ने भी पूर्व मंत्री विद्याचरण शुक्ल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शुक्ल मध्यप्रदेश (अब छत्तीसगढ़) में कांग्रेस के स्तंभ थे।
(अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 8922002003.)
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।