ताज़ा ख़बर

बिहार से दबोचा गया मासूम से रेप का आरोपी

दिल्ली। 5 साल की मासूम के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी मनोज को लेकर बिहार से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले पुलिस आज सुबह मुजफ्फरपुर के एसडीजेएम कोर्ट पहुंची जहां पुलिस ने आरोपी मनोज के लिए ट्रांजिट रिमांड के लिए अपील की। पुलिस को मुजफ्फरपुर कोर्ट से आरोपी मनोज के लिए 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। बीती रात करीब 2 बजे आरोपी मनोज को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में मासूम के साथ बर्बरता करने वाले दरिंदे को मुजफ्फरपुर के चिकनोटा थाना इलाके से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि मनोज की हाल ही में शादी हुई थी। मनोज अपनी पत्नी के साथ ही रहता था, लेकिन वारदात वाले दिन से कुछ रोज पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद मनोज ने अपने घऱ में ही इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक मनोज ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है, मनोज का कहना है कि वो घटना के वक्त वो कमरे में मौजूद नहीं था। दरिंदगी की सारी हदें पार कर मासूम रेप करने का आरोपी मनोज पहले भी पुलिस के शिंकजे में फंस चुका है। 25 साल का मनोज गांधीनगर में जोर जबरदस्ती करने के एक मामले में शामिल रहा है। घरवालों ने मनोज के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया था जिसके बाद वो गिरफ्तार हुआ था। पेशे से दर्जी मनोज ने उसी बिल्डिंग में एक कमरा किराये पर लिया था जहां पीड़ित बच्ची रहती थी। गांधीनगर की इस तीन मंजिला इमारत में मनोज ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। मनोज मुजफ्फरपुर के भारफुआ गांव का रहने वाला है। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: बिहार से दबोचा गया मासूम से रेप का आरोपी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in