ताज़ा ख़बर

भाजपा चाहे नवंबर में लोकसभा चुनाव

मुंबई, एनएफए। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव नवंबर में हो सकते हैं। उन्होंने पार्टी के लोगों से इसके लिए तैयार रहने को कहा है। मराठवाड़ा के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद सिंह ने यहां पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि चुनाव नवम्बर में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में अक्‍टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भले ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने हैं लेकिन हमें अभी से इसकी तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पिछले 15 वर्षों से हम शासन में नहीं हैं। जो पार्टी कभी राज्य में सत्ता में थी, अगर यह लंबे समय तक शासन से बाहर रहती है तो मेरा मानना है कि यह एक गंभीर खतरा है। देश के लोग समझेंगे कि ये लोग कभी भी सत्ता में वापस नहीं आएंगे। सिंह ने कहा कि अगर लोग पार्टी से विश्वास खो देंगे तो फिर से विश्वास प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मोचरें पर विफल रही है। लोग बदलाव चाहते हैं। वे पूछते हैं कि क्या भाजपा बदलाव के लिए तैयार है।
(साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: भाजपा चाहे नवंबर में लोकसभा चुनाव Rating: 5 Reviewed By: Vinay