पटना। कांग्रेस के साथ नजदीकी बढ़ने के कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर प्रहार कर बता दिया कि वे कांग्रेस से दोस्ती नहीं करने जा रहे हैं। गुरुवार को विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुमार ने यह भी कहा कि चुनाव पूर्व एनडीए भावी प्रधानमंत्री का नाम घोषित करे, यह जरूरी नहीं है। समय पर सबकुछ तय हो जाता है। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का मुद्दा उनकी प्राथमिकता सूची में है। केंद्र में अभी कांग्रेस की सरकार है। इसलिए वे अपनी मांग केंद्र से कर रहे हैं। इसका कतई मतलब नहीं है कि कांग्रेस से उनकी नजदीकी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही है। इसके बावजूद आज तक पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। आज भी लोग भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस की कितनी सक्षम है। गैर-बराबरी और बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में कांग्रेस क्या कुछ कर पाएगी, कहना मुश्किल है। (साभार)
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।