ताज़ा ख़बर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई

सिवान, एनएफए। कांग्रेस के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी को बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र दुबे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है। दुबे ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने देर से ही सही लेकिन बिहार काग्रेस के हित में एक सराहनीय कदम उठाया है। इससे बिहार कांग्रेस पार्टी में एक नई जान आयेगी। उन्होंने कहा कि चौधरी एक नरम दिल इंसान, कर्मठ कार्यकर्ता और पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहने वाले जुझारू नेता हैं। कांग्रेस की कमान इनके हाथ में आने से बिहार में पार्टी मजबूत होगी। बधाई देने वालों में कांग्रेस नेता कमलेश कुमार सिंह उर्फ बच्चु, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल हैं। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई Rating: 5 Reviewed By: Vinay