
नए अध्यक्ष अशोक चौधरी ने सबको साथ लेकर चलने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ व नौजवान नेताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। 43 वर्षीय अशोक चौधरी 2004-05 राबड़ी देवी के शासन काल में मंत्री रह चुके हैं। उस समय राज्य में कांग्रेस और राजद की सरकार थी। अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। चौधरी ने कहा कि पार्टी के भीतर पारिवारिक माहौल बनाने का प्रयास किया जाएगा। हाल के दिनों में पार्टी के छोटे-बड़े नेताओं के बीच कुछ दूरियां बढ़ गई थीं। इसे दूर किया जाएगा। (साभार)
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।