ताज़ा ख़बर

कौन बनेगा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुकाबला त्रिकोणीय लेकिन नाम तय

नई दिल्ली (एनएफए)। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा। मुकाबला त्रिकोणीय होने के बावजूद स्थिति स्पष्ट होने लगी है। यूं कहें कि पलड़ा मल्लिकार्जुन खड़गे का भारी दिख रहा है। सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद शशि थरूर और झारखंड कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने पार्टी चीफ के लिए नॉमिनेशन फाइल किया है। ऐसे में कांग्रेस की टॉप पोस्ट के लिए त्रिकोणीय मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं। थरूर ने आज दोपहर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अपना नॉमिनेशन फाइल किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में पार्टी नेता अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, ए के एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक शामिल रहे। कांग्रेस में बदलाव की वकालत करने वाले जी23 समूह के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी खड़गे के नामांकन के प्रस्तावकों में शामिल थे। तिवारी ने कहा कि खड़गे पार्टी के सबसे अनुभवी नेताओं में शामिल हैं और दलित भी हैं। उधर, झारखंड कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है। नॉमिनेशन के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के फैसले का सम्मान किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए वह कितने गंभीर हैं और क्या पार्टी आलाकमान से इस संबंध में कोई बातचीत हुई है, यह पूछे जाने पर त्रिपाठी ने 'हिन्दुस्तान' से कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है। आंतरिक लोकतंत्र का यह तकाजा है कि एक किसान का बेटा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है। भाजपा में ऐसा संभव नहीं है। दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से पीछे हटे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज ही पार्टी चीफ के चुनाव से पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपने सहयोगी मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन में प्रस्तावक बनेंगे। सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: कौन बनेगा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुकाबला त्रिकोणीय लेकिन नाम तय Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in