ताज़ा ख़बर

खुर्जा में कैसी है भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी सिंह की हवा, सांसद राजेंद्र गहलोत ने किस तर किया प्रचार

नीरज गुप्ता, खुर्जा (बुलंदशहर) पॉटरी नगरी के रूप में मशहूर खुर्जा की खुश्बू को अब सियासत में भी महसूस किया जाने लगा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी के रूप में मीनाक्षी सिंह चुनाव लड़ रही हैं। मीनाक्षी का मतलब होता है दुर्गा। दुर्गा यानी शक्ति। अब आप समझ सकते हैं कि शक्ति के आगे किसका वश चलेगा। मतलब ये कि खुर्जा से मीनाक्षी की हवा आंधी का रूप ले चुकी है। उसमें भी जब भाजपा के वरिष्ठ राज्य सभा सांसद राजेंद्र सिंह गहलोत ने खुर्जा में डोर टू डोर प्रचार किया तो मीनाक्षी सिंह की सियासी ताकत में और इजाफा हो गया। सांसद गहलोत के साथ खुर्जा के दौरे पर हमारे दिल्ली एनसीआर-हेड, सीनियर जर्नलिस्ट व राजनीतिक विश्लेषक नीरज गुप्ता भी थे। बकौल नीरज खुर्जा में मीनाक्षी सिंह के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है। बात 4 फरवरी की है। जब राजस्थान के रहने वाले और भाजपा के वरिष्ठ राज्य सभा सांसद राजेंद्र सिंह गहलोत खुर्जा पहुंचते हैं। उनके साथ राजकाज के दिल्ली-एनसीआर हेड, सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक नीरज गुप्ता भी दौरे पर होते हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी सिंह के पक्ष में सांसद राजेंद्र सिंह गहलौत द्वारा किए गए जनसंपर्क के दौरान जो दिखा, वह अद्भुत था। नीरज गुप्ता कहते हैं कि मीनाक्षी सिंह के समर्थन में जिस तरह पूरा शहर उमड रहा है, उसे देख यही कहा जा सकता है कि खुर्जा में परिस्थितियां भाजपा के पक्ष में है। यहां हर जाति, बिरादरी के लोग खुलकर मीनाक्षी सिंह के पक्ष में खड़े हो रहे हैं। नीरज बताते हैं कि आपसी मतभेदों को भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मीनाक्षी के लिए मुस्तैदी से खड़े हैं। नीरज कहते हैं जब राजेंद्र सिंह गहलौत ने खुर्जा के लोगों को अपने देशी अंदाज में मोटिवेट किया तो माहौल में कुछ ज्यादा ही गर्मी आ गई। जिनके मन में कुछ संदेश था वह भी खत्म हो गया। राजेंद्र गहलोत ने मोदी सरकार और योगी सरकार के कामकाज को बारीकी से गिनाकर मीनाक्षी सिंह के पक्ष में हवा बना दिया। आखिर में गहलोत ने कहा कि इस बार भी यूपी में भाजपा को तीन सौ से ज्यादा सीटें मिलेंगी और यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। नीरज गुप्ता कहते हैं कि खुर्जा में जिस तरह का माहौल देखने को मिला उससे स्पष्ट है कि मीनाक्षी सिंह फिलहाल मजबूत हैं। वैसे रिजल्ट क्या होगा, यह तो चुनाव बाद ही पता चलेगा। लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=BC7Iw8J3gbY&list=UU-9KgNFktxC2O14LB5NkLNw
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: खुर्जा में कैसी है भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी सिंह की हवा, सांसद राजेंद्र गहलोत ने किस तर किया प्रचार Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in