ताज़ा ख़बर

ओडिया लेखिका डा इतिरानी को मिला मंगोलिया के साहित्य तथा संस्कृति का सर्वोच्च सम्मान

भुवनेश्वर। कीट डीम्ड विश्वविद्यालय में आयोजित 39वें विश्व पोयट काग्रेस 2019 के समापन के अवसर पर ओडिशा की जानी मानी लेखिका ओडिया कादंबिनी-कुनी कथा की सम्पादिका और कादंबिनी मीडिया की सक्रिय सचिव डा इतिरानी सामंत को उनकी ओडिया भाषा, संस्कृति और साहित्य के संवर्द्धन हेतु उनकी अबतक प्रकाशित लगभग 50 कृतियों के बदौलत तथा उनकी ओडिया भाषा और साहित्य को आगे बढ़ाने के लिए उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 39वें विश्व पोयट काग्रेस 2019 में मंगोलिया के आगत प्रतिनिधि जी.मेण्ड ओयो, प्रेसिडेंट मंगोलिया अकादमी आफ कल्चर एण्ड पोयट्री द्वारा हीभेनली हॉर्स कल्चरल अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि डा इति सामंत को अबतक इस प्रकार के अनेक अवार्ड और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। अपनी प्रतिक्रिया में डा इति रानी सामंत ने बताया कि इस अवार्ड से वे बेहद खुश हैं। उनकी ओडिया साहित्य-साधना में यह अवार्ड उनके उत्साह और मनोबल को निश्चित रुप से बढ़ाएगा।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: ओडिया लेखिका डा इतिरानी को मिला मंगोलिया के साहित्य तथा संस्कृति का सर्वोच्च सम्मान Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in