ताज़ा ख़बर

बी4यू भोजपुरी पर लें दमदार भोजपुरी फिल्मों के साथ शानदार सितम्बर का आनंद

राजा रानी, बनारसवाली, रंगीला, मुकद्दर, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, राजकुमार, रंगीला, त्रिदेव, सुनो ससुरजी और ए जान तोहरे में बसेला प्राण जैसी एक से बढ़कर एक दमदार फिल्मों के साथ, बी4यू भोजपुरी पर सितम्बर महीने की शुरूआत बेहद दमदार होने वाली है। करीब 5.5 करोड़ से अधिक भोजपुरी दर्शकों को बेहद दिलचस्प फिल्मों से रूबरू करा रहे बी4यू भोजपुरी अपने दर्शकों के लिए पूरे सितम्बर महीने, आपको निरहुआ, विशाल सिंह, मोनालिसा, रवि किशन, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स की सुपरहिट फिल्में देखने को मिलेंगी। इतना ही नहीं इस दौरान भोजपुरी दर्शकों के लिए और भी कई दिलचस्प कार्यक्रम पेश किये जाएंगे। फिल्म बनारसवाली में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के रोमांटिक अवतार को देखा जा सकता है। इसमें उनके साथ मोनालिसा यानी अंतरा बिस्वास लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि भोजपुरी फिल्म पवन राजा के एक गाने में मोनालिसा और पवन सिंह की काफी हॉट केमिस्ट्री नजर आयी थी। जिसने सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं, बल्कि देश के कोने कोने में सनसनी बचा दी थी। पवन सिंह और मोनालिसा पर फिल्माया हुआ यह भोजपुरी गाना 'दिया गुल करा' के वीडियो ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था। इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है। वहीं फिल्म त्रिदेव की बात करें तो, साल 2017 में आई इस फिल्म में पवन सिंह के साथ अरविन्द अकेला कल्लू के दमदार एक्शन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी 2' ने यूट्यूब पर अब तक की सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाली भोजपुरी फिल्म बनने का खिताब भी सबसे छीन लिया था। जाहिर है कि भोजपुरी भाषा को अब किसी पहचान की जरुरत नहीं है। बेमिसाल डीजे गानों की बात हो भोजपुरी भजनो की, दिमाग को झकझोर देने वाले गीतों से बी4यू भोजपुरी ने ज्यादातर हिंदी भाषी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है। शायद यही कारण है कि बी4यू भोजपुरी को लगातार दो हफ़्तों से बार्क रेटिंग के आधार पर देश के नंबर 1 भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल बनने का तमगा मिल रहा है। तो फिर इंतजार की घडी को कम करिए और शानदार सितम्बर में लीजिए एक से बढ़कर एक दमदार फिल्मों का मजा..सिर्फ देश के देश के नंबर 1 भोजपुरी चैनल बी4यू भोजपुरी पर...।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: बी4यू भोजपुरी पर लें दमदार भोजपुरी फिल्मों के साथ शानदार सितम्बर का आनंद Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in