ताज़ा ख़बर

रश्मि सोनिया तिर्की बनीं भारत पर्यटन भुवनेश्वर की सहायक निदेशक, संभाला पदभार

भुवनेश्वर। भारत पर्यटन भुवनेश्वर की पर्यटन सूचना अधिकारी को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पदोन्नति देकर भुवनेश्वर का नया सहायक निदेशक बना दिया गया है। गौरतलब है कि ओडिशा बालंगीर की रहनेवाली रश्मि सोनिया तिर्की के पिताजी स्वर्गीय तैराश तिर्की राजेन्द्र आटोनोमस कालेज बालंगीर में प्राचार्य थे और उनकी माताजी इस्थेर तिर्की एक कुशल गृहिणी हैं। तिर्की ने स्टाफ चयन कमेटी द्वारा चयनित होकर 2004 में भारत पर्यटन चेन्नई में पर्यटन सूचना अधिकारी पद पर नियुक्त हुई। वहां पर वे 2009 तक सफलतापूर्वक कार्य कीं। 2009 से 2014 तक वे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय नई दिल्ली में ओवरसीज मार्केटिंग डिविजन में पर्यटन सूचना अधिकारी के पद पर काम कीं। 2014 से लेकर अबतक वे भारत पर्यटन भुवनेश्वर में पर्यटन सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। सितंबर के पहले सप्ताह में पदोन्नति पाकर वे भारत पर्यटन भुवनेश्वर की नई सहायक निदेशक बनीं हैं। उनके कार्य करने का तरीका आत्मीय है। वे कार्यालय में समय नियोजन के साथ-साथ मंत्रालय के अभियान अतिथिदेवो भव को चरितार्थ करने हेतु तत्पर रहती हैं। अपनी पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रश्मि सोनिया तिर्की ने कहा कि वे अपनी कार्यसंस्कृति से भारत पर्यटन भुवनेश्वर की ओर से ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा देने में पूर्ण सहयोग करेंगी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: रश्मि सोनिया तिर्की बनीं भारत पर्यटन भुवनेश्वर की सहायक निदेशक, संभाला पदभार Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in