ताज़ा ख़बर

स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश और चंद्रकांत पाटिल महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज अहम फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में नए पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है तो चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश में महेंद्रनाथ पांडेय के केंद्र सरकार में जाने की वजह से पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नए चेहरे की तलाश कर रही थी। स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में परिवहन मंत्री और मध्य प्रदेश के प्रभारी भी हैं। वहीं, महाराष्ट्र में अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे रावसाहेब पाटिल ने केंद्र सरकार में मंत्रालय मिलने के चलते इस्तीफा दे दिया था। अब यह जिम्मेदारी चंद्रकांत पाटिल को दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और महाराष्ट्र के पार्टी अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। भाजपा की 'एक व्यक्ति एक पद' नीति के तहत दोनों प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने नहीं रह सकते थे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश और चंद्रकांत पाटिल महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष नियुक्त Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in