ताज़ा ख़बर

कादंबिनी ओडिया मासिक पत्रिका का रथयात्रा विशेषांक लोकार्पित


पद्मश्री कमला पुजारी कादंबिनी सम्मान-2019 से सम्मानित 

भुवनेश्वर। रवींद्रमण्डप में ओडिया मासिक पत्रिका कादंबिनी का रथयात्रा:विशेषांक 2019 और कुनी कथा का जुलाई अंक लोकार्पित हुआ। समारोह की अध्यक्षता डा विभूति पटनायक ने की। अपने स्वागत में कादंबिनी की सम्पादिका डा इति सामंत ने बताया कि आज की शाम मेघमालाओं की शाम है अर्थात कादंबनी ओडिया मासिक पत्रिका के नाम को अक्षरश: साकार करने की शाम है जिसमें कादंबिनी का 19वां और बाल ओडिया पत्रिका कुनी कथा 08वां सालाना जलसा हमसब मना रहे हैं। उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में यह जानकारी दी कि उनके बड़े भाई कीट-कीस के संस्थापक और लोकसभा सांसद प्रो अच्युत सामंत जो कादंबिनी मीडिया के संरक्षक हैं वे लोकसभा की चल रही कार्यवाही में व्यस्त रहने के कारण नहीं आ पाये इसलिए उनकी ओर से स्वागत की जिम्मेदारी मैं वहन कर रही हूं। उन्होंने मंचस्थ समारोह के मुख्य अतिथि भारत के जानेमाने कवि,लेखक और साहित्यकार उदयन वाजपेयी, मुख्यवक्ता सुविख्यात पत्रकार आशुतोष भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि ओडिया भाषा,साहित्य और संस्कृति विभाग के निदेशक डा विजय नायक और आदिवासी किसान महिला पद्श्री कमला पुजारी आदि का परिचय प्रदान करते हुए सभागार में आमंत्रित सैकड़ों लेखकों,कवियों,बुद्धिजीवियों ,कादंबिनी और कुनी कथा के नियमित लेखकों आदि का स्वागत किया। यह बताया कि आज की शाम कादंबिनी मीडिया परिवार के एक यादगार शाम है। आज कादंबिनी की ओर से ओडिशा की ऐसी कृषक महिला जिन्होंने अब तक 100 प्रकार से भी अधिक धानों की किस्म को उपजाकर विश्वस्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है उन्हें आज ह्यह्यकादंबिनी सम्मान:2019 से सम्मानितकर गौरव का अनुभव हो रहा है। पद्मश्री कमला पुजारी को कादंबिनी सम्मान:2019 के रुप में कुल 50हजार रुपये का चैक,मानपत्र,शॉल और पुष्पगुच्छ आदि प्रदान किया गया।मौके पर कादंबिनी कथा सम्मान गोलप मंजरी कर को,कादंबिनी कविता सम्मान सौभाग्यवंता महाराणा को ,कादंबिनी अनुवाद सम्मान प्रवासिनी महाकुल और प्रभाकार स्वाई को प्रदान किया गया। साथ ही साथ कादंबिनी और कुनी कथा के नियमित प्रकाशन से जुड़े लेखकों आदि को अनेक सम्मान और पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ने ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के दर्शन को अपनी अलौकिक अनुभूति बताते हुए कादंबिनी मासिक पत्रिका के संरक्षक प्रो अच्युत सामंत और सम्पादिका डा इति सामंत के प्रति आभार जताया। मुख्य वक्ता ने कादंबिनी सम्मान से सम्मानित होनेवाली ओडिशा के कोरापुट जिले की पद्मश्री कमला पुजारी के धान की खेती में नये प्रयोग के लिए उनको बधाई दी। ओडिया साहित्यकार डा विजय नायक ने कादंबिनी को ओडिशा का सबसे लोकप्रिय मासिक पत्रिका बताया।मंचसंचालन डा मिलन घटुआरी और कलिंग टेलीविजन एंकर प्राची महापात्र ने किया। प्रस्तुति : अशोक पाण्डेय
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: कादंबिनी ओडिया मासिक पत्रिका का रथयात्रा विशेषांक लोकार्पित Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in