ताज़ा ख़बर

आएसएस कार्यकर्ता की इमारत में धमाका, आधा किलो खतरनाक विस्फोटक भी मिला

केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की इमारत में धमाका होने की खबर है मामले में पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से करीब आधा किलो खतरनाक विस्फोटक भी बरामद किया गया है। घटना कन्नौर की बताई जाती है। एएनआई के अनुसार इमारत वलयंगादन रघु की है, जो संघ के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। हालांकि इमारत को कितना नुकसान पहुंचा या घटना के वक्त लोग इमारत में थे, इसकी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने केरल में संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि केरल में साम्यवादियों की गुंडागर्दी और अराजकता है। दरअसल योगी तब केरल की यात्रा पर थे। जहां उन्होंने कहा, ‘केरल में साम्यवादियों की गुंडागर्दी और अराजकता है। भाजपा ने उस अराजकता के खिलाफ पद यात्रा की जिसमें मैं शामिल हुआ। वह निर्मम हत्याएं कर रहे और बाकायदा धमकी देकर। देश के अंदर जो भी जहां भी अराजकता फैलाएगा, उसके खिलाफ हम एक जुट होंगे। इससे पहले लखनऊ के भारतेंदु नाट्य अकादमी में चल रहे चौथे दैनिक जागरण संवादी में धर्म विषय पर अपने मत रखते हुए योगी आदित्य नाथ ने कहा था, ‘धर्म को जब हम किसी उपासना विधि से जोड़ देते हैं तो उसकी व्यापकता को कम कर देते है। वास्तव में धर्म एक ही है। वह मानव धर्म है या और व्यापक कहें तो सनातन धर्म हैं। बाकी सब सेक्ट हैं, वह धर्म की श्रेणी में नहीं आते है। शासन की व्यवस्था धर्म निरपेक्ष नहीं होती, वह पंथ निरपेक्ष हो सकती है। धर्मनिरपेक्ष शब्द आजादी के बाद का सबसे बड़ा झूठ है। हम किसी पर अपनी आस्था नहीं थोप सकते।’
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: आएसएस कार्यकर्ता की इमारत में धमाका, आधा किलो खतरनाक विस्फोटक भी मिला Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in