लखनऊ। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने कयासों पर विराम लगाते हुए लखनऊ के महापौर (मेयर) पद के प्रत्याशी पर से परदा हटा लिया। तमाम माथापच्ची और कई बैठकें करने के बाद पूर्व विधायक दिवंगत सतीश भाटिया की पत्नी संयुक्ता भाटिया को उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी। इसके अलावा छह अन्य स्थानों के महापौरों के नामों की भी घोषणा कर दी है। इस प्रकार भाजपा ने अब तक 12 स्थानों के महापौर पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने रविवार रात यहां बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने लखनऊ, अलीगढ, वाराणसी, मथुरा, झांसी मुरादाबाद एवं सहारनपुर नगर निगमों के भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लखनऊ में संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ से डॉ. राजीव अग्रवाल, वाराणसी से मृदुला जायसवाल, मथुरा से डॉ. मुकेश आर्य बन्धु, झांसी से रामतीर्थ सिंघल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल और सहारनपुर से संजीव वालिया को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा शनिवार को मेरठ से कांता कर्दम, अयोध्या से रिषीकेश उपाध्याय, गोरखपुर से सीताराम जायसवाल, कानपुर से प्रमिला पाण्डेय और आगरा से नवीन जैन को महापौर पद का उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कल और आज घोषित महापौर के सभी प्रत्याशी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।