ताज़ा ख़बर

भाजपा ने जारी की महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर के नगरपालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने महराजगंज, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर जनपद के नगरपालिका परिषद अध्यक्ष के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा की है। यह जानकारी भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि डा.पाण्डेय ने महराजगंज जनपद के नगरपालिका परिषद नौतनवा से जगदीश गप्ता एवं महराजगंज नगरपालिका परिषद से कृष्ण गोपाल जायसवाल को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वही महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनन्दनगर से राजेश जायसवाल, सिसवा बाजार से रागिनी जायसवाल, घुघली से राजेश सिंह एवं सनौली से सुनीता देवी को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। डा.सिन्हा ने बताया कि कुशीनगर जनपद के नगरपालिका परिषद हाटा से मोहन वर्मा, पडरौना से विनय जायसवाल, कुशीनगर से रेखा देवी को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वही कुशीनगर जनपद के नगर पचांयत खड्डा से संगीतादेवी, रामकोला से बबीता एवं सेवरही से डा.बाबूलाल गुप्ता को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। डा.सिन्हा ने बताया कि सिद्धार्थनगर जनपद के नगरपालिका परिषद बांसी से अजय श्रीवास्तव एवं सिद्धार्थनगर से श्याम बिहारी जायसवालको अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। डा.सिन्हा ने बताया कि मऊ जनपद के नगर पचांयत कोपागंज से पार्वती देवी, मोहमदाबाद गोहना से अंजनी कुमार गुप्ता, अदरी से गीता देवी, दोहरीघाट से बेदाना सोनकर, अमिला से जय हिन्द गुप्ता, घोसी से शारदा गुप्ता, बलिदपुर से मीना गुप्ता, चिरैयाकोट से सोनी देवी तथा मधुबन से सोनी मौर्य को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
राजीव रंजन तिवारी (संपर्कः 8922002003)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: भाजपा ने जारी की महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर के नगरपालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in