ताज़ा ख़बर

दशहरे पर लखनऊ के रामलीला मैदान में हुआ ’डर’ का दहन

’स्टार भारत’ के शो ’साम, दाम, दंड, भेद’ के कलाकारों को भेंट स्वरूप श्रीरामचरित मानस देकर किया गया सम्मानित 
लखनऊ। जैसी कि उम्मीद की गई थी, लखनऊ के रामलीला मैदान में ’डर’ हार गया। इस विशाल ऐशबाग-स्थित मैदान में लाखों लोगों की मौजूदगी के बीच ’स्टार भारत’ के भव्य अभियान ’भुला दे डर’ को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। इस बार लोगों ने दशहरे के दिन ’स्टार भारत’ के अभियान ’भुला दे डर’ के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए अपने ’डर’ का दहन किया और एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ घर लौटे। इस भव्य आयोजन में ’स्टार भारत’ के लोकप्रिय शो ’साम, दाम, दंड, भेद’ के मुख्य कलाकार भानू उदय और सोनल वेंगुर्लेकर भी मौजूद रहीं। इन दोनों कलाकारों को रामलीला आयोजन समिति ने श्रीरामचरित मानस की प्रतियाँ भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया। हाल ही में ’स्टार भारत’, एमएस धोनी, मिताली राज और अजय देवगन के साथ एक स्टार स्टडेड ब्रांड फिल्म ’अपने डर का दहन करो’ भी परदे पर लाए हैं। ये फिल्म दिखाती है, कि कैसे इन लोगों ने अपने ’डर’ को खत्म किया और अपने सपनों को साकार किया। ’डर’ का दहन दरअसल ’डर’ पर अपनी जीत का ही प्रतीक है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: दशहरे पर लखनऊ के रामलीला मैदान में हुआ ’डर’ का दहन Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in