ताज़ा ख़बर

रेप केस में फंसा एक और बाबा, महिला संग शारीरिक संबंध बनाते वीडियो वायरल

नई दिल्ली (शारुख खान)। आसाराम बापू, गुरमीत राम रहीम, जैन मुनि के बाद एक और स्वामी रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। स्वामी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। वीडियो लीक होने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना कर्नाटक के बेंगलुरु के येलहांका स्थित मठ की है। कन्नड़ न्यूज़ चैनल टीवी 9 के मुताबिक आरोपी दयानंद उर्फ नन्जेश्वर स्वामी मठ के अंदर ही कमरे में एक महिला के साथ दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। फिर उसे वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो में महिला है वो एक टीवी एक्ट्रेस है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का कहना है कि स्वामी दयानंद उर्फ नन्जेश्वर स्वामी पर पहली बार ऐसे आरोप नहीं लग रहे हैं, इससे पहले भी कई बार ऐसे आरोप लग चुके हैं। पहले भी कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने की खबरें आईं थीं। बताया जा रहा है कि नन्जेश्वर स्वामी पर्वताराज शिवाचार्य स्वामी का बेटा है। वो कर्नाटक के ही मदेवनपुरा मठ में अध्यक्ष पद पर तैनात हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साभार अमर उजाला
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: रेप केस में फंसा एक और बाबा, महिला संग शारीरिक संबंध बनाते वीडियो वायरल Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in