ताज़ा ख़बर

सुष्मिता देव बनी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, लेंगी शोभा ओझा की जगह

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा सदस्य सुष्मिता देव को महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि दीपक बाबरिया को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुष्मिता देव को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष तुरंत प्रभाव से नियुक्त करने को अनुमति प्रदान कर दी। सुष्मिता को शोभा ओझा की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है। सुष्मिता असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की पुत्री हैं। वह कांग्रेस के प्रवक्ताओं के पैनल में भी शामिल हैं। सोनिया ने मध्य प्रदेश का प्रभार संभालने वाली एआईसीसी की टीम में भी नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। पार्टी ने दीपक बाबरिया को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। वह मोहन प्रकाश की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी ने जुबेर खान और संजय कपूर को मध्य प्रदेश का प्रभारी सचिव नियुक्त किया। इससे पहले यह जिम्मेदारी राकेश कालिया देख रहे थे। मध्य प्रदेश के प्रभारी और महासचिव मोहन प्रकाश को दोनों ही जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। सचिव दीपक बाबरिया को प्रमोशन देकर महासचिव और मध्यप्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड के सहप्रभारी संजय कपूर को मध्यप्रदेश की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं शोभा ओझाका तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया था। उनकी जगह सुष्मिता देव ने ली है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के युवा कोर ग्रुप में शामिल सुष्मिता को ये जिम्मेदारी मिलने से साफ है कि एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के बाद महिला कांग्रेस में भी राहुल का सीधा हस्तक्षेप हो जाएगा। सुष्मिता देव मोदी लहर में पहली बार सिलचर से संसद पहुंची हैं। सुष्मिता पहले पार्षद, मेयर, एमएलए होकर सांसद बनी हैं। सुष्मिता ने कानून की पढ़ाई लंदन से की है और संसद की कुछ कमेटियों में भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश में दीपक बाबरिया प्रभारी और दो सचिव जुबेर खान और संजय कपूर सह प्रभारी के तौर पर काम करेंगे। संजय कपूर उत्तराखंड के भी सहप्रभारी है लिहाजा पार्टी चुनावी राज्य में उनके अनुभव का लाभ लेना चाहती है। महासचिव अंबिका सोनी से उत्तराखंड का प्रभार लेने के बाद संजय कपूर ही राज्य की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी ने मध्यप्रदेश में विलास केशव राव को सेवादल का चीफ ऑर्गेनाइजर बनाया है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: सुष्मिता देव बनी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, लेंगी शोभा ओझा की जगह Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in