ताज़ा ख़बर

आगरा में राहुल-अखिलेश का रोड शो, उमड़े जनसैलाब के बीच दोनों युवा नेताओं ने कहा कि मिलकर संवारेंगे यूपी

आगरा। लखनऊ के बाद आगरा में शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोड शो में ताकत दिखाई। शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते सालों में यूपी में दिल से काम किया है। जो कमी रह गई है, उसे हम दोनों पूरा करेंगे। दयालबाग से लगभग 12 किलोमीटर चलकर रोड शो बिजलीघर चौराहे पर थमा। जनसभा में पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माइक थामा। उन्होंने कांग्रेस और सपा गठबंधन को यूपी के विकास का नया चेहरा करार दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब किसी के पास हजार और पांच सौ के नोट नहीं हैं। सब खजाने में हैं। केंद्र सरकार ने लाखों देने का वादा किया था। हमारे खातों में कम से कम 15 हजार ही डाल देते। अखिलेश ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके केंद्र सरकार ने सभी को लाइन में लगा दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के निशाने पर भी भाजपा ही रही। उन्होंने जनता से सीधे सवाल-जवाब किए। पूछा कि- यहां कोई है जिसके खाते में 15 लाख रुपये आए हैं? जवाब आया, नहीं। हमला तेज करते हुए वे बोले कि- मोदी जी कहते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं, मगर उन्होंने केवल 50 चुनिंदा लोगों के लिए ही काम किया है। वे 50 लोग कौन हैं, सब जानते हैं। जो लोग नोटबंदी में लगे थे, उनकी क्या गलती थी। क्या वे लोग बेईमान थे, चोर थे? उन्होंने कहा कि भाजपा ने बजट में भी किसान और गरीब को कुछ नहीं दिया। वे झूठ की राजनीति करते हैं। नफरत फैलाते हैं। हम दोनों मिलकर यूपी को बदलेंगे। बसपा को उन्होंने एक ही लाइन में निपटा दिया। उन्होंने कहा कि बसपा तो लड़ाई में ही नहीं है। इससे पहले करीब तीन घंटे तक चले रोड शो में जगह-जगह लोगों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। शहर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को रोड शो की बजाय संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। एसपीजी की टीम ने गुरुवार को कांग्रेस और सपा अध्यक्षों के साथ शहर में दौरा किया और पांच जगहों के विकल्प देखने के बाद जीआईसी ग्राउंड को फाइनल कर दिया है। अब रविवार को राहुल गांधी और अखिलेश दोने के हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेंगे। एसपीजी की टीम ने गुरुवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, सपाध्यक्ष फजल महमूद व अन्य नेताओं के साथ लैंडमार्क का दौरा किया। यहां पर दोनों नेता पत्रकारों से रूबरू होंगे। एसपीजी के सुझाव पर कांग्रेस और सपा अध्यक्षों ने दिल्ली और लखनऊ में आला नेताओं से वार्ता की तो उन्हें बताया गया कि जगह वही फाइनल की जाए जहां पर कम से कम तीन विधानसभाएं मिलती हों। इस देर रात मंथन के बाद जीआईसी ग्राउंड में जनसभा करने पर एक राय बन गई है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: आगरा में राहुल-अखिलेश का रोड शो, उमड़े जनसैलाब के बीच दोनों युवा नेताओं ने कहा कि मिलकर संवारेंगे यूपी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in