ताज़ा ख़बर

पुण्य तिथि पर याद किए बिहार के श्रमिक नेता रामायण तिवारी

मैरवा में पूजन-पाठ के उपरांत जरूरतमंदों के बीच बांटे गए भारी मात्रा में अन्न-वस्त्र 
मैरवा (सीवान)। बिहार के चर्चित श्रमिक नेता व मैरवा ब्लाक के ग्राम उग्रसेनछापर निवासी स्व.रामायण तिवारी को उनकी पुण्य तिथि पर रविवार को याद करते हुए लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मैरवा धाम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूजन-पाठ के उपरांत जरूरतमंदों के बीच अन्न-वस्त्र का वितरण किया गया। मजदूरों, दबे-कुचले, दलितों-पीड़ितों के हित के लिए आजीवन काम करते रहने वाले श्रमिक नेता स्व.रामायण तिवारी की पुण्य तिथि पर रविवार को उनके व्यक्ततित्व व कृतित्व की विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भारी संख्या मंत लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र राजीव रंजन तिवारी ने बताया कि दलितों, पीड़ितों, मजलूमों, अल्पसंख्यकों, प्रताड़ितों, मजदूरों की आवाज बुलंद करना स्व.रामायण तिवारी का शगल था। ट्रेड यूनियन के मुख्य प्रणेता और चर्चित शख्शियत के रूप में दुनिया में पहचान रखने वाले स्व.अशोक कुमार त्रिवेदी को अपना आदर्श मानकर रामायण तिवारी ने यह तय किया था कि वे जबतक जीवित रहेंगे, गरीबों की सेवा करते रहेंगे। सदैव निःस्वार्थ भाव से पीड़ितों के लिए कंधा से कंधा से मिलाकर चलने वाले रामायण तिवारी की याद में आज अनेक लोग उनकी चर्चा के दरम्यान अपने आंसू नहीं रोक सके। इससे पूर्व पूजन-पाठ कर प्रसाद का वितरण हुआ। तत्पश्चात स्व.रामायण तिवारी के बड़े पुत्र राजीव रंजन तिवारी ने जरूरतमंदों के बीच भारी मात्रा में अन्न और वस्त्र का वितरण किया। कार्यक्रम में परिजनों पत्नी कमलावती देवी, भाई रामाधार तिवारी, पुत्र कुमुद रंजन तिवारी, बहु मीना तिवारी, ममता, पप्पू तिवारी, पौत्री प्रियंका प्रियदर्शिनी, प्रीतिश रत्नम, पौत्र करण तिवारी, विशाल तिवारी, विशु तिवारी, अंकित तिवारी, छोटू तिवारी, रवि रंजन, ज्ञान रंजन, विवेक रंजन, आनन्द वैभव, अथर्व रियान मिश्र के अलावा नित्यानंद तिवारी, नन्हें तिवारी, निर्भय शंकर उपाध्याय, कन्हैया मिश्रा, अनिल मिश्रा, कालीचरण गोड़, रितेश गोड़, शिव सागर गोड़, राम सागर गोड़, राजकिशोर गोड़, उपेन्द्र गोड़, कंचन गुप्ता, रामाजी गुप्ता, अंशुराम, रामभूषण गुप्ता, विवेक गुप्ता, इसरायल मियां, मुखा राम समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: पुण्य तिथि पर याद किए बिहार के श्रमिक नेता रामायण तिवारी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in