ताज़ा ख़बर

चर्चित सिने स्टार और ससपा के राष्ट्रीय प्रचारक राजपाल यादव की अगुवाई में हुआ लोकदल से गठबंधन

लखनऊ। 27 जनवरी को लोक दल के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर सर्व समभाव पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक व सिने स्टार राजपाल यादव और राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता कुलदीप यादव की अगुवाई में लोकदल से गठबंधन हुआ। इस दौरान लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनिल सिंह चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान और प्रदेश सचिव कपिलमुनि यादव के साथ साथ बड़ी तादाद में पूर्व विधायक व पूर्व मंत्रिगण मौजूद थे। इस गठबंधन समारोह में ससपा के राष्ट्रीय प्रचारक व चर्चित सिने स्टार राजपाल यादव ने आह्वाहन किया कि जो भी पार्टी सर्व समभाव के मुद्दों पर और विचारधारा पर साथ आना चाहती है, उन सभी राजनेताओं और पार्टियों का हम स्वागत करते हैं। उसी क्रम में लोकदल से यूपी चुनाव के मद्देनज़र तालमेल हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन प्रदेश की जनता की उपेक्षाओं, गांधी जी के विचारों की अवहेलना, अम्बेडकर जी के विचारों का अपमान और लोहिया जी के विचारों के हनन को देखते हुए किया गया है। लोक दल का चुनाव निशान "हाल जोतता हुआ किसान" है और सर्व समभाव पार्टी का मुख्य मुद्दा भी किसानो, मज़दूरों, ग़रीबों और नौजवानों के हित का है, ये रिश्ता बहुत आगे तक चलेगा। प्रदेश के साथ-साथ देश की भी दिशा बदलने वाला निर्णय साबित होगा। प्रथम चरण के लिए उम्मीदवारों का नामांकन हो चुका है, आने वाले चरणो के चुनावो के लिए उम्मीदवारो का चयन सम्मिलित रूप से किया जाएगा और समय-समय पर मुद्दों की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ हम लोग आ रहे है, अब विकास जड़ो तक जाएगा सिर्फ़ हवा हवाई विकास और प्रचार से बनने और चलने वाली सरकारो का अंत होगा।
राजीव रंजन तिवारी, फोन- 8922002003
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: चर्चित सिने स्टार और ससपा के राष्ट्रीय प्रचारक राजपाल यादव की अगुवाई में हुआ लोकदल से गठबंधन Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in