ताज़ा ख़बर

भाजपा की यूपी में स्टार प्रचारकों की लिस्ट से आडवाणी, जोशी, वरुण और कटियार गायब

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में वरुण गांधी, विनय कटियार, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है। भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों में 40 नेताओं को शामिल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, रामलाल जी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ओम प्रकाश माथुर, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, सांसद योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री राम बिलास पासवान, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शिव प्रकाश, सुनील बंसल, राजवीर सिंह, कौशल किशोर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, स्वामी प्रसाद मौर्य, एसपी सिंह बघेल, हुकुम सिंह, पूर्व मंत्री और आगरा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, रविकांत गर्ग, भूपेंद्र सिंह, बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, नरेंद्र कश्यप, अवतार सिंह भड़ाना और लोकेश प्रजापति। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का नाम भी सूची में शामिल नहीं है। ऐसा माना जाता है कि वरूण गांधी के पार्टी नेतृत्व के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं वहीं कटियार लंबे समय से राज्य की राजनीति में हाशिए पर हैं। कटियार राम मंदिर आंदोलन के दौरान एक प्रमुख नेता थे। वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद हैं। वहीं विनय कटियार राज्यसभा सांसद हैं और हिंदुत्व पर बयान देने को लेकर चर्चा में रहते हैं। लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के मार्ग दर्शक मंडल में शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने यह लिस्ट पहले दो चरणों के चुनावों के लिए जारी की है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां 11 फरवरी से आठ मार्च तक चुनाव होंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी को और दूसरा चरण 15 फरवरी को है। इसके बाद 11 मार्च को मतगणना होगी। यूपी के साथ ही पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव हैं।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: भाजपा की यूपी में स्टार प्रचारकों की लिस्ट से आडवाणी, जोशी, वरुण और कटियार गायब Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in